मोदी कैबिनेट की शुक्रवार को हुई अहम बैठक में डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत, सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी। इस विधेयक को अब लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां पर <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए को इसे पास करवाने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।
सरकार ने बीते दिन संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगी थीं कि सरकार संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश कर सकती है।अगर यह बिल दो तिहाई बहुमत के साथ संसद में पास हो जाता है तो लोकसभा में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 543 से 850 हो जाएगी।
सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में अभी लोकसभा की 80 सीटें हैं, जोकि बढ़कर 120 हो जाएंगी। वहीं, दक्षिण भारत के राज्य केरल में वर्तमान समय में कुल 20 सीटें हैं, जोकि बढ़कर 30 हो जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार का दावा है कि उसके पास दो तिहाई बहुमत का जुगाड़ हो गया है।
सबकी नजर डीएमके और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपी पर होगी। पिछली बार इन पार्टियों ने बिल का विरोध किया था, लेकिन कुछ समय से सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं।
सूत्रों का दावा है कि दोनों दल डिलिमिटेशन बिल पर समर्थन दे सकते हैं। इससे एनडीए सरकार दो तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है।सूत्रों के अनुसार, बिल को मोदी कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग में लाया गया। पता चला है कि कैबिनेट ने बिल में कुछ बदलावों के साथ नए बिल को मंजूरी दे दी है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि डिलिमिटेशन के बाद कोई भी राज्य लोकसभा में दूसरे राज्यों के अनुपात में अपना रिप्रेजेंटेशन न खोए।
कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और बिल पर चर्चा करने के लिए यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में बुलाई गई थी।अप्रैल में पास नहीं हो सका था बिलइसी साल अप्रैल महीने में भी डिलिमिटेशन बिल को पेश किया गया था, जहां पर उसे तगड़ा झटका लगा था। एनडीए सरकार बिल को पास नहीं करवा सकी थी।
सरकार 16 अप्रैल को तीन विधेयक लेकर आई थी, जिनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक और केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल थे। इनका उद्देश्य लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करना। साल 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करना और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने का रास्ता तैयार करना था।
हालांकि, 17 अप्रैल को संविधान संशोधन विधेयक पर हुए मतदान में सरकार को जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि 11 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए मतदान में शामिल 528 सदस्यों में से कम से कम 352 वोटों की जरूरत थी।