नई दिल्ली: भारत-जर्मनी के 'प्रोजेक्ट 75 इंडिया' (P-75I) पारंपरिक पनडुब्बी सौदे को अंतिम मंजूरी के लिए 'कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी' के पास भेजा गया है। इस बीच, जर्मनी ने भारत के साथ अपनी दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी के तहत व्यापक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। भारत में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने सहयोगी अखबार टीओआई को बताया कि संवेदनशील टेक्नोलॉजी की सुरक्षा को लेकर आपसी भरोसा इस साझेदारी की मुख्य कड़ी होगी।P-75I डील में बनेंगी 6 पनडुब्बियां8-9 अरब डॉलर के इस प्रस्तावित P-75I सौदे में जर्मनी की TKMS और भारत की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) शामिल हैं।
इसके तहत छह पनडुब्बियां बनाई जाएंगी, जिनमें महत्वपूर्ण 'एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन' टेक्नोलॉजी होगी। इस तकनीक की मदद से पनडुब्बियां सतह पर आए बिना हफ्तों तक पानी के नीचे रह सकती हैं। ये सबसे बड़े रक्षा समझौतों में से एक है। विक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत पानी के नीचे (अंडरवाटर) काम करने वाली टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होगा, जो केवल पनडुब्बियों तक ही सीमित नहीं रहेगा।ॉभारत में जर्मनी के राजदूत विक ने कह दी बड़ी बातभारत में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने बताया कि बर्लिन ने विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक नीतिगत ढांचे तैयार किए हैं।
जर्मनी भारत का एक भरोसेमंद रक्षा-औद्योगिक साझेदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल अप्रैल में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय रक्षा-औद्योगिक सहयोग रोडमैप में स्पष्ट रूप से रक्षा टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर को शामिल किया गया है।जब उनसे भारत को ट्रांसफर की जाने वाली संवेदनशील पनडुब्बी टेक्नोलॉजी की सुरक्षा और उसे अलग-अलग हिस्सों (कंपार्टमेंटलाइजेशन) में रखने के बारे में पूछा गया, तो विक ने कहा कि P-75I से जुड़ी टेक्नोलॉजी केवल संबंधित भारतीय कंपनियों और सरकारी निकायों के साथ ही साझा की जाएगी।'भारत और जर्मनी भरोसेमंद साझेदार'जैस्पर विक ने कहा कि आखिरकार, साझेदारों के साथ टेक्नोलॉजी साझा करना हमेशा भरोसे और विश्वसनीयता का सवाल होता है, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि भारत और जर्मनी एक-दूसरे के पक्के और भरोसेमंद साझेदार हैं।
विक के साथ इस प्रोजेक्ट के तकनीकी क्रियान्वयन पर बात करते हुए, TKMS के ग्लोबल CEO ओलिवर बुरखार्ड ने कहा कि P-75I मुख्य रूप से पनडुब्बी के डिजाइन के ट्रांसफर पर आधारित है, और यह डिजाइन भारतीय नौसेना का होगा।भारत के उठाए सवालों पर मिला ये जवाबबुरखार्ड ने कहा कि अगर आप किसी पनडुब्बी को ठीक से समझते नहीं हैं, तो आप उसे चला नहीं सकते।
हर साझेदारी में कुछ मुख्य तकनीकों को सुरक्षित रखा जाता है, लेकिन भारत को उन पनडुब्बियों को अगले 40 सालों तक चलाने, उनका रखरखाव करने और उन्हें चालू रखने के लिए जरूरी हर चीज का पूरा एक्सेस मिलेगा। तुर्की के साथ TKMS के पुराने पनडुब्बी अनुबंधों को लेकर भारत की चिंताओं पर बुरखार्ड ने स्पष्ट किया कि हर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पूरी तरह से अलग होता है और उस पर जर्मनी की सरकार की सीधी निगरानी होती है।'भारत को चिंता की कोई जरूरत नहीं'बुरखार्ड ने कहा कि भारत को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हर कार्यक्रम को पूरी तरह से अलग रखा जाता है।
तकनीक, डेटा और बौद्धिक संपदा उसी देश के पास रहती है और दोनों सरकारों के बीच हुए समझौतों से सुरक्षित रहती है। भारत को जो डिजाइन मिलेगा, वह एक बेहद उन्नत और खास तौर पर भारत के लिए तैयार की गई पनडुब्बी का होगा, जिसका अब तुर्की से कोई लेना-देना नहीं है।विक बोले- ये डील 'इंडो-पैसिफिक रणनीति' का हिस्साविक ने बताया कि यह पनडुब्बी समझौता जर्मनी की व्यापक 'इंडो-पैसिफिक रणनीति' का हिस्सा है।
इसमें खास तौर पर क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और नियमों पर आधारित समुद्री व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयासों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका बहुत अहम है। नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने में भारत और जर्मनी दोनों की साझा रुचि है।क्या है इंडो पैसिफिक का मतलबइंडो-पैसिफिक में इसका मतलब है - समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता और महासागरों के पार संचार लाइनों की सुरक्षा।
P75I एक दीर्घकालिक साझेदारी है, जिसमें हिंद महासागर में सुरक्षा और बचाव को और मजबूत करने की क्षमता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस के साथ भारत के संबंधों की वजह से जर्मनी संवेदनशील नौसैनिक तकनीक देने में हिचकिचा सकता है, तो विक ने कहा कि हर देश के अपने स्वतंत्र फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।भारत-जर्मनी के रिश्तों पर ये बोले विकविक ने कहा कि दुनिया के हर देश के अपने साझेदार और दोस्त होते हैं।
भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों पर चर्चा करने के बजाय, मैं भारत-जर्मनी पार्टनरशिप को और व्यापक-गहरा बनाने पर ध्यान देना चाहूंगा। इस साझेदारी में आपसी भरोसा बहुत अहम है, खासकर संवेदनशील रक्षा तकनीक की सुरक्षा के मामले में।