Delimitation Bill Row: संसद की फिर से बैठक बुलाने के केंद्र सरकार के ऐलान और आज (शुक्रवार, 27 नवंबर को) प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राजनीति एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 30 नवंबर से शुरू हो रहे लोकसभा के चार दिवसीय और राज्यसभा की दो दिवसीय बैठक के दौरान सरकार परिसीमन बिल पेश कर सकती है। लंबे समय से अटकलें हैं कि तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी और लंबे समय तक कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन में सहयोगी रही द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) इस बिल का समर्थन कर सकती है।हालांकि, DMK प्रमुख एम के स्टालिन ने अपनी स्थित साफ करते हुए दो टूक कहा, ''हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही इस पर कोई समझौता हो सकता है।'' स्टालिन ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी को कम नहीं किया जाना चाहिए।
DMK प्रमुख ने कहा कि राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है और इसे इसी आधार पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने मांग की कि अगले 25 सालों तक भी इसी आधार पर लोकसभा की सीट का परिसीमन किया जाना चाहिए।कल इंडिया गठबंधन की बैठकस्टालिन के इस रुख से विपक्षी इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस पार्टी ने थोड़ी राहत की सांस ली है लेकिन खतरा टला नहीं है।
इस बात की भी अटकलें हैं कि परिसीमन बिल के विरोध में DMK लोकसभा से वॉकआउट कर सकती है। ऐसी स्थिति में सरकार का पलड़ा भारी हो सकता है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी सहयोगी दलों से संपर्क साधा जाने लगा है। इंडिया गठबंधन ने कल (शनिवार को) सुबह 11.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।DMK की तारीफइस बीच, कांग्रेस ने अपने पुराने सहयोगी दल DMK की तारीफ की है।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा है, मेरा मानना है कि DMK हमेशा भारत के संविधान के साथ खड़ी रही है। जो कोई भी संविधान का सम्मान करता है, वह इस तरह के विभाजनकारी एजेंडे का समर्थन नहीं कर सकता है, हम उन सभी से संपर्क कर रहे हैं। दरअसल, इस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने डीएमके सा नाता तोड़ लिया था और थलपति <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय की टीवीके के साथ चुनाव बाद गठबंधन कर लिया था।
इसके बाद डीएमके इंडिया गठबंधन से अलग हो गया था। बता दें कि लोकसभा में DMK के पास कुल 22 सांसद हैं, जो बिल पारित कराने की प्रक्रिया में काफी मायने रखता है।NCP ने जारी किया व्हिपदूसरी तरफ, इंडिया गठबंधन के दूसरे सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले लोकसभा की आगामी विशेष बैठक के दौरान सदन में अपने सभी सदस्यों की अनिवार्य हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को 'तीन-लाइन का व्हिप' जारी किया है।
पार्टी के मुख्य सचेतक और महाराष्ट्र के शिरूर से लोकसभा सांसद डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे के जारी इस व्हिप में कहा गया है कि सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, 4 दिसंबर, 2026 तक लोकसभा में अत्यंत महत्वपूर्ण विधायी कार्य (बिजनेस) लिए जाने हैं। अधिसूचना में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त अवधि के दौरान बिना किसी चूक के सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।
मुख्य सचेतक ने इसे 'अति महत्वपूर्ण' मानने का निर्देश दिया है।