NHPC Trainee Officer Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में नौकरी लेनी है? और कोई एग्जाम भी नहीं देना.. तो ये चांस आपके लिए हो सकता है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड को ट्रेनी ऑफिसर की जरूरत है। एचआर, पीआर और लॉ डिसिप्लीन में इनकी नियुक्ति की जाएगी। कैंडिडेट्स 27 नवंबर से इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं।

कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nhpcindia.com पर इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन विंडो भी ओपन कर दी है।एनएचपीसी लिमिटेड की इस नई भर्ती के सेलेक्शन क्राइटेरिया में अलग से कोई भी रिटन एग्जाम नहीं रखा गया है। शॉर्टलिस्टिंग से लेकर चयन के लिए यूजीसी नेट स्कोरकार्ड और क्लैट पीजी के स्कोरकार्ड को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाएगी।

ऐसे में कैंडिडेट्स के पास ये स्कोरकार्ड होने जरूरी है। ट्रेनी ऑफिसर एचआर के लिए ट्रेनी ऑफिसर और लॉ के लिए क्लैट पीजी का स्कोरकार्ड मांगा गया है।NHPC स्कोरकार्ड भर्ती 2026 की जरूरी जानकारी कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) पद ट्रेनी ऑफिसर विज्ञापन संख्या NH/Talent Acquisition/08/2026 वैकेंसी 41 ग्रेड E2 आवेदन कब से शुरू होंगे 27 नवंबर 2026 अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिसक्शन, पर्सनल इंटरव्यूट सैलरी ₹50,000-₹1,60,000/- प्रति माह भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन NHPC Trainee Officer Notification 2026 PDF NHPC ट्रेनी ऑफिसर के लिए योग्यता ट्रेनी ऑफिसर (HR): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 2 साल की फुल टाइम रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, पीजी डिप्लोमा या मैनेजमेंट प्रोग्राम किया हो।

इसमें एचआर, एचआर मैनेजमेंट एंड लेबर रिलेशंस, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या पर्सनल मैनेजमेंट में स्पेशिलिटी होनी चाहिए। पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ 2 साल की MSW डिग्री की है, तो भी अप्लाई कर सकते हैं। एमबीए, HRD या HR सब्जेक्ट के साथ MBA करने वाले भी पात्र होंगे। मास्टर्स और डिप्लोमा में 60 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं।

ट्रेनी ऑफिसर (PR): उम्मीदवार ने कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या पब्लिक रिलेशंस में 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या पीजी डिप्लोमा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किया हो ट्रेनी ऑफिसर (लॉ): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 साल की एलएलबी या 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स किया हो। इसमें कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स होने भी अनिवार्य हैं।

एज लिमिट: ट्रेनी ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 30 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट की गणना 26 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। एज लिमिट में एससी/एटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को कैटेगिरी वाइज 10-15 साल की छूट मिलेगी। जरूरी स्कोरकार्ड: डिग्री, पीजी के अलावा अभ्यर्थियों के पास पोस्ट से जुड़े एग्जाम के स्कोरकार्ड भी होने चाहिए।

ट्रेनी ऑफिसर (HR),ट्रेनी ऑफिसर (PR) के लिए यूजीसी नेट जून 2026 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसमें एचआर के लिए पेपर कोड 55 और पीआर के लिए 63 पेपक कोड है। वहीं ट्रेनी ऑफिसर (Law) के लिए क्लैट पीजी 2026 का स्कोरकार्ड वैलिड होगा। 2026 के आलावा बाकी किसी भी साल की स्कोरकार्ड मान्य नहीं होगा।बिना परीक्षा होगा सेलेक्शनएनएचपीसी ट्रेनी ऑफिसर के लिए कोई भी रिटन एग्जाम अलग से नहीं होगा।

इसके लिए ये 3 चरण रखे गए हैं। शॉर्टलिस्टिंग: यूजीसी नेट जून 2026 या क्लैट पीजी 2026 के स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में इसका वेटेज 75% रखा गया है। ग्रुप डिस्कशन: शॉर्टलिस्टिंग में जो भी अभ्यर्थी चुने जाएंगे, उन्हें अगले राउंड में ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।

इसका वेटेज 5% है। पर्सनल इंटरव्यू: इन दोनों राउंड्स के बाद कैंडिडेट्स की पर्सनालिटी और उनके व्यक्तित्व को देखने के लिए पर्सनल इंटरव्यू भी होंगे। ग्रुप डिसक्शन के लिए अलग से कोई मार्क्स नहीं रखे गए हैं,लेकिन जीडी और इंटरव्यू को मिलाक अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के 40 प्रतिशत और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 30 प्रतिशत अंक होने चाहिए।आवेदन कैसे करें?इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhpcindia.com पर जाना होगा।

यहां होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं। Recruitment कॉलम में आपको विज्ञापन संख्या NH/Talent Acquisition 08/2026 पर जाना होगा। अब Apply Online वाले लिंक पर जाएं। यहां रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगइन करें। अब कॉलम वाइज जो-जो जानकारी मांगी जाती है, उसे ध्यानपूर्वक भर दें। सभी डिटेल्स सर्टिफिकेट के मुताबिक होनी चाहिए।

क्योंकि बाद में अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। सभी डिटेल्स सही फिल करने के बाद सही साइज में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अपनी कैटेगिरी के हिसाब से एप्लिकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट निकाल लें।जनरल कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को ₹708 एप्लिकेशन फीस फॉर्म भरने के दौरान ऑनलाइन जमा करनी होगी। ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए भी यही फीस है।

आरक्षित वर्गों में महिला, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन के लिए कोई भी फीस नहीं है।