दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा में स्थित ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह देखने की मांग कर दी। लेकिन सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। वहीं, एनवीडिया छोड़ने वाले हुआंग का एक नया कनेक्शन सामने आया है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को सरकार ने कर दिया मनाशंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के लिए पाकिस्तान के क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मलिक इन दिनों भारत में आए हैं।
यह किसी भी पाकिस्तानी मंत्री की तीन सालों में पहली भारत यात्रा है। दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा में स्थित ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह देखने की मांग कर दी। एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम 20-22 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/pakistani-minister-who-came-to-india-wanted-to-see-taj-mahal-and-nizamuddin-dargah-government-refused-201795179365796.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरहुआंग की बहन की कंपनी का चीन से संबंध?
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चर्चा में आने के बाद हुआंग ने एनवीडिया कंपनी को छोड़ दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं हुआंग का संबंध, एनवीडिया के साथ-साथ इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी एएमडी से भी रहा है। आखिर क्या है यह संबंध? दोनों कंपनियों के साथ हुआंग का नाम जुड़ने के पीछे की कहानी क्या है? अचानक से एएमडी का नाम, चीन के साथ क्यों जुड़ने लगा?
साथ ही यह भी जानेंगे कि क्या अमेरिका एमएमडी पर नजर रख रहा है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/international/jensen-huang-cousin-company-amd-relation-with-china-who-is-lisa-su-201795174077946.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरअनंत सिंह की बेटी शिवांगी बनीं दुल्हन, मां ने दिया आशीर्वादबिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया है।
शुक्रवार को तिलक और फलदान की रस्म के साथ शादी समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। अनंत सिंह के परिवारजन और रिश्तेदारों ने दुल्हन बनने जा रहीं शिवांगी को बैठाकर गोद भराई की रस्म पूरी की। अनंत सिंह की पत्नी एवं मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी के सिर पर अपना पल्लू रखकर उसे आशीर्वाद दिया। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/bihar/anant-singh-daughter-shivangi-becomes-bride-mother-neelam-devi-blessings-with-pallu-tilak-phaldan-201795171141422.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरWTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान सबसे फिसड्डी टीमपाकिस्तान ने शुक्रवार को श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया।
ये जीत पाकिस्तान के लिए काफी खास है क्योंकि टीम पिछले कुछ समय से मुश्किलों से गुजर रही है। इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट में काफी उथल-पुथल मची थी।
बोर्ड ने कई खिलाड़ियों को बीच दौरे से बाहर कर दिया था। जिसके बाद अब टीम ने दो साल में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/despite-dominant-8-wicket-win-over-sri-lanka-pakistan-remain-propping-up-wtc-points-table-india-201795174590510.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरइंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट का रो- रोकर बुरा हालस्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है।
ये शो हमेशा ही किसी न किसी विवादों में घिरा रहा है। ये शो भले ही एक कॉमेडी शो है। यहां पर अक्सर शो पर आए गेस्ट को रोस्ट किया जाता है। कई बार उन पर किए गए जोक्स को लेकर समय रैना ट्रोल भी किए जाते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो और समय रैना सुर्खियों में आए हैं। शो पर पहुंचे एक कंटेस्टेंट ने एक एपिसोड जीतने का दावा किया है।
उस कंटेस्टेंट ने रोते हुए वीडियो शेयर किया और बताया कि पूरे नंबर मिलने के बाद भी उनका एपिसोड रिलीज नहीं किया गया। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/web-series/indias-got-latent-2-contestent-subhash-ahirwar-breaks-down-he-appeals-samay-rain-for-episode-release-201795172922983.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबर