आयोवा: अमेरिकी सेना ने बुधवार को दक्षिण-पूर्व आयोवा में एक एम्युनिशन प्लांट में लगभग पांच टन पुराने मिलिट्री एक्सप्लोसिव को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया। यह ब्लास्ट अमेरिकी सेना के विशेषज्ञों की निगरानी में किया गया। टॉक्सिक कंटैमिनेशन के संभावित जोखिम को देखते हुए आसपास के निवासियों से अस्थायी रूप से क्षेत्र खाली करा लिया गया था।
विस्फोट के बाद आसमान में काले और भूरे रंग के जहरीले धुएं के गुबार को कई सौ मीटर ऊंचाई पर उड़ते देखा गया।विस्फोटकों को हटाने की जगह नष्ट किया गयाइस ब्लास्ट को मिडलटाउन स्थित आयोवा आर्मी एम्युनिशन प्लांट में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे अंजाम दिया गया। यहां दो दशकों से ज्यादा समय से मिट्टी से ढके दो बंकरों में बहुत ज्यादा वोलाटाइल लेड एज़ाइड के 68 बैरल रखे हुए थे।
अमेरिकी सेना ने इस एक्सप्लोसिव को वहां से हटाने के बजाए विस्फोट करके नष्ट करने का फैसला किया था। सेना का कहना था कि इसके ट्रांसपोटेशन में विस्फोट होने का खतरा है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका उसे उसी जगह नियंत्रित विस्फोट से नष्ट करना है। हालांकि, अमेरिकी सेना के फैसले से स्थानीय लोग चिंतित हो गए थे।लोगों को सुरक्षित जगहों पर हटाया गयाअमेरिका की फेडरल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने मिडलटाउन और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को विस्फोट से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर हटा दिया था।
अमेरिकी सेना की सलाह के अनुसार, विस्फोट वाली जगह के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगभग पांच मील के दायरे तक के क्षेत्र को खाली कराया गया था। प्रभावित लोगों के लिए परिवहन, भोजन और अस्थायी आवास की व्यवस्था शुक्रवार तक की गई है। क्षेत्र छोड़ने वाले निवासियों को वापस लौटने से पहले फोन पर सुरक्षा संबंधी अनुमति दी जाएगी।अमेरिकी सेना ने कौन से विस्फोटक को नष्ट कियाइलिनॉय से डेमोक्रेटिक सीनेटर डिक डर्बिन ने मंगलवार को ट्रंप प्रशासन से सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन टीम तत्काल तैनात करने की मांग की।
उनके कार्यालय के अनुसार, जिस सामग्री का निस्तारण किया गया है, उसमें लगभग 9,700 पाउंड लेड एजाइड शामिल है। लेड एजाइड एक अत्यंत संवेदनशील और शक्तिशाली प्राथमिक विस्फोटक है। इसका उपयोग डेटोनेटर और ब्लास्टिंग कैप्स में, सैन्य गोला-बारूद और मिसाइल प्रणालियों में, खनन और नियंत्रित विस्फोटों में और बड़े विस्फोटकों को सक्रिय करने के लिए शुरुआती विस्फोटक के रूप में किया जाता है।