US Green Card Rules: अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का ख्वाब सजाए भारतीय वर्कर्स के लिए बुरी खबर है। भारतीयों के लिए एंप्लॉयमेंट-बेस्ड ग्रीन कार्ड पाने की राह में नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, क्योंकि परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोसेस को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई, तो फिर कंपनियों के लिए भारतीयों को ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करना मुश्किल हो जाएगा।
फिलहाल वैसे भी भारतीयों के लिए ग्रीन कार्ड का वेटिंग टाइम काफी ज्यादा है। US Green Card नया नियम: Indians के लिए बड़ा झटका, Consular Processing अनिवार्यअमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ लेबर (DOL) ने एक संशोधित ड्राफ्ट एप्लिकेशन फॉर्म जारी किया है। इसके तहत कंपनियों को रिक्रूटमेंट से जुड़े ज्यादा रिकॉर्ड देने होंगे और छंटनी का इतिहास भी बताना होगा।
परमानेंट एंप्लॉयमेंट सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोसेस के लिए इस्तेमाल होने वाला ये ड्राफ्ट फॉर्म ETA-9089, DOL के नवंबर 2026 के प्रस्तावित नियम के बाद जारी किया गया है।इसका टाइटल 'मॉडर्नाइजिंग द लेबर मार्केट टेस्ट एंड इम्प्रूविंग प्रोटेक्शंस फॉर यू.एस. वर्कर्स इन द परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम' (2026-23370) है।
इस संशोधित फॉर्म में सामान्य निर्देश और एपेंडिक्स A से E उन डॉक्यूमेंट्स और शर्तों की जानकारी दी गई है, जिन्हें प्रस्ताव के फाइनल होने के बाद कंपनियों को पूरा करना होगा।कंपनियों को दिखाना होगा हायरिंग का रिकॉर्ड प्रस्तावित फॉर्म के सेक्शन I के तहत कंपनी को साइन की हुई रिक्रूटमेंट रिपोर्ट जमा करनी होगी।
कंपनी को उन सभी जॉब विज्ञापनों की कॉपी भी देनी होगी, जो उसने निकाली थी। PERM एप्लिकेशन देते समय उन सभी अमेरिकी आवेदकों का रिज्यूमे जमा करना होगा। अभी कंपनियों को ये सारे डॉक्यूमेंट्स तभी दिखाने होते हैं, जब ऑडिट की जरूरत होती है।छंटनी की जानकारी देने की अवधि बढ़कर दो सालप्रश्न G.11 और G.12 में PERM एप्लिकेशन फाइल करने से पहले समान या मिलते-जुलते पॉजिशन पर हुई छंटनी की जानकारी देने की अवधि को छह महीने से बढ़ाकर दो साल करने का प्रस्ताव है।
इस अवधि के दौरान छंटनी करने वाली कंपनियों को एपेंडिक्स C में प्रभावित पदों और कर्मचारियों को दी गई सूचनाओं की डिटेल्स देनी होगी। इस नियम के दायरे में कंपनियों के अपने दफ्तर और क्लाइंट-साइट, दोनों जगह हुई छंटनी शामिल होगी।भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों को क्या करना चाहिए?फिलहाल ये समझना जरूरी है कि प्रस्तावित बदला हुआ फॉर्म अभी ड्राफ्ट में है और उसकी वजह से मौजूदा समय में PERM को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
DOL की तरफ से जो प्रस्ताव दिया है, उस पर अभी लोगों की राय ली जा रही है। जब तक फाइनल नियम लागू नहीं हो जाता है, तब तक कंपनियों को 'फॉरेन लेबर एप्लीकेशन गेटवे' (FLAG) सिस्टम के माध्यम से मौजूदा फॉर्म ETA-9089 का ही इस्तेमाल जारी रखना होगा। अभी भारतीयों को ज्यादा परेशान नहीं होना है, पुराने फॉर्म के जरिए ही अप्लाई करना होगा।