केंद्र ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद की विशेष बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से बुलाई जाएगी। दोनों सदनों की बैठक तीन दिसंबर को समाप्त होगी। ऐसे संकेत है कि इस दौरान सरकार महिला आरक्षण और उससे जुड़ा परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी में है। हालांकि, सरकार ने अभी एजेंडा नहीं बताया है।सूत्रों के अनुसार, केंद्र इन बैठकों में प्राथमिकता वाले महिला आरक्षण और उससे जुड़े परिसीमन विधेयक को फिर सदन में रख सकती है।

यह विधेयक बीते बजट सत्र में जरूरी संख्या बल न होने के कारण सदन से पारित नहीं हो सका था। उस समय सरकार ने कहा था कि वह अगले सत्र में फिर से विधेयक लाएगी। इस बार सरकार का दावा है कि उसके पास जरूरी संख्याबल है, वहीं विपक्ष एकजुटता का दावा कर रहा है। इससे पहले मॉनसून सत्र में सरकार ने जरूरी संख्या जुटाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन जब जरूरी संख्या पूरी नहीं हो सकी तो 13 अगस्त को संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।

हालांकि, सत्रावसान नहीं किया गया था ताकि इसी सत्र में विशेष बैठक में इसे लाया जा सके।किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में दी जानकारीकेंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन से क्रमशः 30 नवंबर और दो दिसंबर को सदनों की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि यह बैठक आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने और कामकाज की जरूरतों के अनुरूप बुलाई गई है। यह विशेष बैठक संसद के मानसून सत्र का ही हिस्सा होंगी।सरकार के पास 322 का समर्थन, चाहिए 358 का आंकड़ासरकार के वरिष्ठ नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास जरूरी संख्या है। यानी 540 की प्रभावी लोकसभा सदस्यों की संख्या में दो तिहाई के लिए जरूरी 358 सांसदों की समर्थन का दावा है।

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो सरकार के पास 322 सांसदों का समर्थन है। इनमें भाजपा, तेलुगुदेशम, तृणमूल कांग्रेस (बागी गुट), शिवसेना, जदयू, लोजपा (रामविलास), जदएस, रालोद, जनसेना, आजसू, अपना दल, अगप, हम, राकांपा, एसएडी, एसकेएम, यूपीपीएल न जेडपीएम शामिल है।NCP <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार और द्रमुक पर नजर, लेकिन मुश्किल डगरसरकार को इसके अलावा 36 सांसदों का समर्थन और चाहिए होगा।

सरकार के जो दावे हैं उनमें उसे वाायएसआरसीपी और NCP (SP) के 12 सांसदों का समर्थन मिल सकता है। तब भी 24 सांसदों के लिए उसे दो बड़े दलों द्रमुक (22 का समर्थन जरूरी होगा। हालांकि द्रमुक साफ कर चुका है कि वह समर्थन नहीं करेगा, लेकिन सरकार के प्रबंधक जुटे हुए हैं। चूंकि वह इंडिया गठबंधन से दूर है इसलिए भाजपा को अभी भी आशा है।

अगर यह आंकड़ा जुटता है तो आप में सेंध लग सकती है। हालांकि सरकार के सूत्रों का दावा लगभग 15 सांसदों के ज्यादा समर्थन का है जो फिलहाल नजर नहीं आता है।सफल हुए तो लाभ, असफल रहे तो विपक्ष पर ठीकरासूत्रों का कहना है कि सरकार की महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक लाने की कोशिश दोनों हाथों में लड्डू होने जैसा है।

पांच राज्यों के चुनावों के पहले इसे संसद में लाकर सरकार विपक्ष की दिक्कतें बढ़ा सकती है। अगर वह पहले जैसा एकजुट होकर इसे फिर से गिरा देता है तो सरकार उस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाकर महिलाओं की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर सकती है। सफल होने पर तो वह विपक्ष पर हावी होने के लिए आक्रामक हो ही जाएगी।राज्यसभा में नहीं आएगी ज्यादा दिक्कतसरकार ने अगर लोकसभा का रास्ता पार कर लिया जो राज्यसभा में नहीं आएगी ज्यादा दिक्कत।

वहां उसे नौ और सांसदों के जरूरत होगी। जो दल लोकसभा में साथ आएंगे, उनको साथ लेकर वह राज्यसभा का आंकड़ा भी पार लेगी। असली लड़ाई लोकसभा की है।