नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटों ने घरेलू क्रिकेट में अपनी मौजूदगी का दमदार एहसास कराया है। रोपड़ के गवर्नमेंट कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को शुरू हुए कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले में 16 वर्षीय वेदांत सहवाग ने दिल्ली अंडर-19 के लिए पंजाब के खिलाफ 7 विकेट चटकाकर सबका ध्यान खींचा जबकि 19 साल के बड़े भाई आर्यवीर सहवाग इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में टीम की कमान संभाल रहे हैं।वेदांत सहवाग ने झटके 7 विकेटदाएं हाथ के ऑफ स्पिनर वेदांत ने 22.3 ओवर में 5 मेडन समेत 88 रन देकर 7 विकेट झटके और पंजाब की टीम पहली पारी में 65.3 ओवर में 238 रनों पर सिमट गई।

उन्होंने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और पंजाब के कप्तान अर्जुन राजपूत को भी अपना शिकार बनाया, जिन्होंने अंडर-19 एशिया कप खिताबी जीत और फाइनल में पाकिस्तान पर मिली रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 4 मई 2010 को जन्मे वेदांत इससे पहले दिसंबर 2024 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 4/140 के प्रदर्शन से भी सुर्खियों में रहे थे और अब गेंदबाजी से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।आर्यवीर ने बनाए 31 रनदूसरी ओर, नई गेंद संभालते हुए आर्यवीर ने मुश्किल हालात में संभलकर बल्लेबाजी की और 94 गेंदों पर 31 रन बनाए।

अर्णव बुग्गा (20 रन) के साथ पारी की शुरुआत करने के बाद उन्होंने द्वीप गल्होत्रा के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े, जिसके बाद लक्ष्य कंसल ने उन्हें बोल्ड किया। आर्यवीर हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में 5 पारियों में 90.25 की औसत से 361 रन (एक शतक, तीन अर्धशतक, यूएई के खिलाफ 160 रन) बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।आर्यवीर शानदार फॉर्म मेंआर्यवीर की बड़ी पारियों की फेहरिस्त में अक्टूबर में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन (19 चौके, 8 छक्के) और 2024 की कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन (तिहरे शतक से महज 3 रन दूर) जैसी पारियां शामिल हैं।

इसके अलावा दोनों भाई दिल्ली प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं जहां आर्यवीर 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस से जुड़े वहीं वेदांत को 2026 सीजन में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने चुना।आर्यवीर का नाम आईपीएल ऑक्शन मेंआर्यवीर का नाम 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली आईपीएल 2027 नीलामी के लिए पंजीकृत 1,220 खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल है।