क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी भारत के दो प्रमुख खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं। दो मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर सीरीज का निर्णायक मुकाबला हो रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है तो कीवी टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।गुरनूर बरार का भारत के लिए टेस्ट डेब्यूभारत की प्लेइंग इलेवन में गुरनूर बरार को शामिल किया गया था। वह पहले टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं थे। वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन के बाद गुरनूर को कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया था।

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बरार भारत के टेस्ट कैप नंबर-321 बन गए हैं। टीम के अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डेब्यू कैप दिया।प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग इलेवन से बाहरकरीब साढ़े 6 फीट लंबे बरार भारत के लिए 13 वनडे में 23 विकेट ले चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 22 मैचों में उनके नाम 71 विकेट हैं।

गुरनूर बरार को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं है। मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी बेंच पर है। वॉशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनभारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराडर, जसप्रीत बुमराह।न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डैरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।