भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया है।

वे अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यानी टेस्ट क्रिकेट में गुरनूर बराड़ अपना पदार्पण कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की। भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट कैप प्रदान की। बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि बराड़ को 321 नंबर की टेस्ट कैप प्रदान की गई है।

उन्होंने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।मोहम्मद सिराज और जडेजा को फिर बाहर बैठाया गयाहालांकि, मोहम्मद सिराज को एक बार फिर दूसरे टेस्ट मैच में भी मौका नहीं दिया गया है। माना जा रहा था कि तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जानी वाली क्राइस्टचर्च की पिच पर मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन जिस तरह वेलिंगटन टेस्ट में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा उसी तरह क्राइस्टचर्च में भी सिराज बाहर से ही मुकाबला देखेंगे, खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

मोहम्मद सिराज को वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज के लिए शामिल किया गया था, जिसमें 7 मुकाबले थे। उनमें से सिर्फ पांचवें वनडे मैच में उन्हें मौका दिया गया है। सिराज के स्तर के गेंदबाजों को क्यों दरकिनार किया जा रहा है, इसके पीछे क्रिकेट पंडितों की राय बंटी हुई है। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच के बाद साफ तौर पर बताया था कि मोहम्मद सिराज अपनी रिदम में नहीं हैं।

सिराज के अलावा रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया है। इंग्लैंड सीरीज ड्रॉ कराने में इन दोनों प्लेयर्स का अहम योगदान रहा था।क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए क्या है भारतीय टीम की प्लेइंग XI?भारत की प्लेइंग XI में सलामी बल्लेबाजी के रूप में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टीम का हिस्सा हैं। नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर पांच पर खेलते हुए नजर आएंगे। वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल भी टीम का हिस्सा हैं। आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा हैं। भारत की प्लेइंग XI इस प्रकार है।भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह।क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए क्या है न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI?न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI की बात करें तो इसमें सलामी बल्लेबाज कप्तान टॉम लैथम और डेवान कॉनवे हैं।

नंबर तीन पर हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं। रचिन रवींद्र नंबर चार पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। पांचवें नंबर पर डैरिल मिशेल हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल इस सूची में 6वें स्थान पर हैं। ग्लेन फिलिप्स भी टीम का हिस्सा हैंछ। नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब जफी के पास गेंदबाजी यूनिट की जिम्मेदारी है।न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लेथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफीटॉस के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के कप्तानों ने क्या कहा?टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हैं।

विकेट काफी अच्छा लग रहा है। थोड़ी नमी है। उम्मीद है कि पहले और दूसरे सेशन में कुछ निकाल पाएंगे। टीम की तैयारियां काफी अच्छी हैं। भारतीय टीम में हमने एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर गुरनूर बराड़ अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस के दौरान कहा- हम भी पहले बॉलिंग करने वाले थे।

हेगले पहले दिन थोड़ा धीमा हो सकता है। उम्मीद है कि हम पहले घंटे में अच्छा करेंगे। पहले दिन नमी हो सकती है, लेकिन यह बेहतर और बेहतर होता जाएगा। जब हम प्रेशर में थे तो खिलाड़ी अलग-अलग समय पर डटे रहे। आज के मुकाबले में प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं है। वही टीम खेलेगी, जो पिछले मुकाबले में खेली थी।