बॉलीवुड के दिग्‍गज सिंगर सोनू निगम ने मुंबई में ₹31.47 करोड़ में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। यह तगड़ी डील इसी महीने नवंबर में हुई है। दिलचस्‍प बात यह है कि एक महीने पहले भी उन्‍होंने ऐसी ही एक डील की थी। जबकि प‍िछले साल भी इसी आसपास सिंगर ने ₹44.30 करोड़ का एक लग्‍जरी अपार्टमेंट खरीदा था।महाराष्ट्र के 'इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन' की वेबसाइट पर मौजूद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, 53 साल के प्लेबैक सिंगर यह नया निवेश मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट इलाके में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी में किया है।सोनू न‍िगम र‍ियल एस्‍टेट में खूब करते हैं न‍िवेश'स्क्वायर यार्ड्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खरीदारी इस साल मुंबई में सोनू निगम की पहला निवेश है।

जबकि बीते साल 2025 में उन्‍होंने रियल एस्टेट में जमकर इन्‍वेस्‍ट‍ किया था। इसी साल अक्टूबर 2026 में भी उन्‍होंने अंधेरी वेस्ट की 'एस्टन' नाम की एक बिल्डिंग में ₹17 करोड़ में 3 कमर्शियल यूनिट्स खरीदी थीं।32 भाषाओं में 6000 से अध‍िक गाने र‍िकॉर्डसोनू निगम इन दिनों अपने स्‍टेज शोज और लाइव कॉन्‍सर्ट के कारण अध‍िक चर्चा में रहते हैं।

हाल ही वह एक विमान के अंदर यात्र‍ियों को 'कल हो ना हो' गाना सुनाते हुए भी नजर आए थे। इंडस्‍ट्री के सबसे महंगे और सबसे बेहतरीन सिंगर्स में शुमार सोनू निगम 32 भाषाओं में 6000 से अध‍िक गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। साल 2022 में भारत सरकार ने उन्‍हें पद्म श्री से सम्‍मानित किया था।सोनू न‍िगम की नेट वर्थमहज चार साल की उम्र में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर करियर शुरू करने वाले सोनू निगम की प्रॉपर्टीज की लिस्‍ट काफी लंबी है।

वह रियल एस्‍टेट में जमकर खरीद-बिक्री करते हैं। एक अपुष्‍ट आंकड़े के मुताबिक, सोनू निगम की अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹350 करोड़ से ₹400 करोड़ है। हालांकि, 'कोरा' पर कुछ अनुमानों में उनकी नेट वर्थ करीब ₹170 करोड़ आंकी गई है।सोनू निगम की प्रॉपर्टी और हालिया खरीद-बिक्री सांताक्रूज वेस्ट इलाके में एक ₹31.47 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी - यह उन्‍होंने नवंबर 2026 में रजिस्‍टर करवाई है।

अंधेरी वेस्ट में ₹44.30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट - यह उन्‍होंने बीते साल अक्‍टूबर-नवंबर 2025 में खरीदा। यह जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर 'वर्तमान' बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर है। इसका कार्पेट एरिया 3,055 स्‍क्‍वायर फुट है, जिसमें चार कारों की पार्किंग की जगह है। अंधेरी वेस्ट में ₹17 करोड़ में तीन कमर्शियल यूनिट्स - यह लोखंडवाला रोड स्थित 'एस्टन' बिल्डिंग में है।

यह खरीदारी अक्‍टूबर 2026 में हुई थी। इनका कुल कार्पेट एरिया 4,144.10 स्‍क्‍वायर फुट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इन यूनिट्स को वापस उसी विक्रेता को ₹12 लाख प्रति महीने के किराए पर दे दिया है। कर्जत में जमीन की बिक्री - साल 2026 में ही महाराष्ट्र के कर्जत में सोनू ने जमीन के कुछ हिस्से बेचे। अप्रैल 2026 में 1.9 हेक्टेयर से अधिक जमीन ₹1.95 करोड़ में और मई 2026 में 1.067 हेक्टेयर जमीन ₹95 लाख में बेची।

BKC में कमर्शियल प्रॉपर्टी की बिक्री - इसी साल 2026 में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में उन्‍होंने 3,082 स्‍क्‍वायर फुट का एक कमर्शियल ऑफिस स्पेस ₹18 करोड़ में बेचा। इसे नवंबर 2023 में ₹14.3 करोड़ में खरीदा गया था। वीरा देसाई रोड पर कमर्शियल यूनिट्स- सोनू निगम के पास वीरा देसाई रोड पर कमर्शियल यूनिट्स थीं, जो उन्‍होंने मार्च 2023 में खरीदा था।

सांताक्रूज की एक कमर्शियल प्रॉपर्टी - साल 2025 में सोनू निगम ने सांताक्रूज की एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को लीज पर दिया था। मुंबई और दुबई में घर - सोनू निगम के पास इन सब के अलावा मुंबई में एक घर और दुबई में भी एक प्रॉपर्टी है। मड आईलैंड में पिता की जमीन - सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने भी फरवरी 2026 में मड आइलैंड में ₹10 करोड़ की एक जमीन खरीदी है।सोनू निगम की फीससोनू निगम नब्‍बे के दशक के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से हैं।

कुमार सानू, उदित नारायण और सोनू निगम, इन तीनों का ही 90 और 2000 के दशक में जलवा रहा है। मौजूदा वक्‍त में सोनू निगम भारत में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के लिए लगभग ₹55 लाख से ₹80 लाख की फीस वसूलते हैं। इसमें टैक्स, यात्रा, रहने और प्रोडक्शन का खर्च शामिल नहीं होता। जबकि फिल्‍मों में गाना गाने के लिए वह ₹15 लाख से ₹20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।