उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग आने वाले 5 से 10 वर्षों में हकीकत बन सकती है। बीजेपी विधायक बालकृष्ण जरकीहोली ने मंगलवार को यह संभावना जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अलग राज्य बनाने के विचार पर भी विचार किया जा सकता है।अराभावी से विधायक जरकीहोली ने पूर्व मंत्री उमेश कट्टी की अलग उत्तर कर्नाटक राज्य बनाने की मांग को याद करते हुए कहा कि कभी-कभी उन्हें भी लगता था कि यह अच्छा विचार हो सकता है।
कट्टी का मानना था कि अगर उत्तर कर्नाटक अलग राज्य बनता है तो बेलगावी उसकी राजधानी होगी और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास होगा।बेलगावी में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-winter-session data-vars-anchor-text=शीतकालीन सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शीतकालीन सत्र से पहले बयानजरकीहोली का यह बयान कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र से करीब एक सप्ताह पहले आया है।
सत्र 2 दिसंबर से बेलगावी में शुरू होने वाला है। इस दौरान उत्तर कर्नाटक के विकास और क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों पर चर्चा होने की संभावना है।शीतकालीन सत्र से पहले बेलगावी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं। महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) भी बेलगावी को कर्नाटक से अलग कर महाराष्ट्र में शामिल करने की अपनी पुरानी मांग दोहराती रही है।‘विकास हुआ, लेकिन अपेक्षा के मुताबिक नहीं’पूर्व मंत्री जरकीहोली ने कहा कि क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बेलगावी में सुवर्ण विधान सौधा बनाया गया था, लेकिन विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया।
उन्होंने कहा, “विकास हुआ है, लेकिन जितना होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। अगर व्यापक विकास करना है तो अपने अलग राज्य की मांग पर भी विचार करना होगा।”जरकीहोली ने कहा कि बीजेपी उत्तर कर्नाटक की समस्याओं को गंभीरता से उठाएगी और लोगों को राहत दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। अलग राज्य की मांग को लेकर समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि संभव है अगले पांच या दस वर्षों में चीजें उस दिशा में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है, लेकिन आगे क्या होगा, यह देखना होगा।शीतकालीन सत्र में उत्तर कर्नाटक के मुद्दों पर चर्चा की मांगबीजेपी विधायक ने कहा कि वह विधानसभा के पूरे शीतकालीन सत्र को उत्तर कर्नाटक के मुद्दों पर केंद्रित करने की मांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों की बैठक में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पूरे नौ दिन उत्तर कर्नाटक के मुद्दों पर चर्चा संभव नहीं हुई तो कम से कम पांच दिन इस क्षेत्र की समस्याओं के लिए निर्धारित करने की कोशिश की जाएगी।जरकीहोली के मुताबिक, जब विधानसभा दूसरे क्षेत्रों में आयोजित होगी तो वहां के मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है, लेकिन बेलगावी में होने वाले सत्र में उत्तर कर्नाटक पर फोकस होना चाहिए।सिंचाई, किसानों और सूखे के मुद्दे उठाने की तैयारीजरकीहोली ने कहा कि सत्र में सिंचाई, किसानों की समस्याओं और सूखे जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बेलगावी जिले के भीतर और राज्य में मौजूद राजनीतिक मतभेदों को अलग रखकर उत्तर कर्नाटक के विकास के लिए सभी को साथ आना चाहिए।कई क्षेत्रों में विकास, लेकिन अभी और काम की जरूरतजरकीहोली ने कहा कि पिछली सरकारों ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सड़क, सिंचाई परियोजनाओं, शिक्षण संस्थानों और अन्य सुविधाओं के जरिए विकास में योगदान दिया है।
हालांकि, उन्होंने माना कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।नंजुंडप्पा समिति की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में पिछड़े के रूप में चिह्नित कई तालुक अब पिछड़े नहीं रह गए हैं, हालांकि कुछ के नाम सरकारी रिकॉर्ड में अब भी दर्ज हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि विकास हुआ है, लेकिन इसे और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे।
साथ ही, उन्होंने उत्तर कर्नाटक के लोगों से राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की।