यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' आपको याद ही होगी। तीन साल पहले OTT पर रिलीज हुई यह फिल्म बहुत पसंद की गई थी, अब इसी साल दिसंबर में इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने 'चोर निकल के भागा 2' की अनाउंसमेंट के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी शेयर की है। फैंस को हीरों की जगह अब बेशकीमती ताज, हवाई जहाज की जगह क्रूज शिप और एक बार फिर डकैती की कहानी देखने को मिलने वाली है।
फिल्म में शरद केलकर भी अपनी पिछली भूमिका में लौटेंगे, जबकि श्रेया चौधरी इस बार कास्ट में शामिल हुई हैं।मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को अजय सिंह ने डायरेक्ट किया है। नेटफ्लिक्स ने 23 नवंबर, सोमवार को फिल्म की अनाउंसमेंट की और बताया कि यह 17 दिसंबर को रिलीज होगी। सीक्वल में एक बेशकीमती ताज और उसे चुराने की खतरनाक योजना कहानी का मुख्य हिस्सा होगा।क्रूज शिप पर होगी इस बार डकैती'चोर निकल के भागा 2' में इस बार डकैती की कहानी एक क्रूज शिप पर देखने को मिलने वाली है।
पहली फिल्म में हीरे चुराने का प्लान एक हवाई जहाज में बनाया गया था, लेकिन इस बार कहानी समंदर के बीच पहुंच गई है। एक बेशकीमती ताज घटनाओं की ऐसी लाइन शुरू करता है, जो पूरी कहानी को नया मोड़ देती है। फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, 'चोर फिर से निकल के भागने वाला है। क्या आप तैयार हैं?''चोर निकल के भागा' के पहले पार्ट की कहानी'चोर निकल के भागा' 24 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी नेहा ग्रोवर के किरदार में यामी गौतम और उसके बॉयफ्रेंड अंकित सेठी के किरदार में सनी कौशल के इर्द-गिर्द घूमती है। नेहा एक फ्लाइट अटेंडेंट होती है, जबकि अंकित आर्थिक तंगी से जूझ रहा होता है। दोनों एक फ्लाइट में ले जाए जा रहे हारों की खेप चुराने की योजना बनाते हैं। अंकित इस चोरी के जरिए अपना कर्ज चुकाना चाहता है और नेहा भी उसका साथ देने के लिए तैयार हो जाती है।फ्लाइट हाईजैक होने से बदल जाती है पूरी कहानीहीरे चुराने की योजना के बीच फ्लाइट हाईजैक हो जाती है।
इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं और यात्रियों, हाईजैकर्स और क्रू के बीच तनाव बढ़ जाता है। धीरे-धीरे पता चलता है कि हीरों की चोरी और फ्लाइट हाईजैक होने की घटना के बीच एक गहरा संबंध है। फिल्म में शरद केलकर ने RAW ऑफिसर परवेज शेख का किरदार निभाया था। उन्हें इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी जाती है।
जांच आगे बढ़ने के साथ नेहा के कई राज भी सामने आते हैं। फिल्म के आखिर में कहानी का बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है, जो नेहा के असली इरादों और अंकित के साथ रिश्ते की सच्चाई बताता है।फिल्म में यह कलाकार भी आए थे नजरअजय सिंह के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम, सनी कौशल और शरद केलकर के अलावा इंद्रनील सेनगुप्त और बरुण चंदा भी नजर आए थे।
'हिंदुस्तान टाइम्स' के रिव्यू में लिखा गया था, 'चोर निकल के भागा आपका मनोरंजन करती है, सस्पेंस और उतार-चढ़ाव के जरिए आपको स्क्रीन से बांधे रखती है। इसका क्लाइमैक्स ऐसा है कि जिसका शायद आपको पहले से अंदाजा हो, लेकिन जिस तरह से यह सामने आता है, वह दिलचस्प है और इसे एक बार जरूर देखा जा सकता है।'