rinku singh priya saroj wedding: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह चार दिसंबर को लखनऊ में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह से पूर्व की सारी रस्में प्रिया सरोज के गांव करखियांव में उनके पैतृक आवास पर संपन्न होंगी। इसके बाद शादी लखनऊ में होगी, जहां 2000 से अधिक मेहमानों के पहुंचने की संभावना है।
इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी के साथ-साथ <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shah-rukh-khan data-vars-anchor-text=शाहरुख खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शाहरुख खान को न्योता दिया गया है।
इसके अलावा क्रिकेट जगत के कई हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे करीब 2000 मेहमानों की लिस्ट है।प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर जिला की केराकत सीट से विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवार अपने-अपने पैतृक आवासों पर विवाह से पूर्व की रस्में पूरी करेंगे। रिंकू और प्रिया की शादी लखनऊ के होटल रमाडा में होगी।
शादी के बाद पैतृक आवास पर प्रीति भोज का आयोजन होगा। लखनऊ नहीं पहुंचने वाले लोग प्रीतिभोज में शरीक हो सकेंगे। दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निमंत्रण पत्र बांटने का सिलसिला अंतिम चरण में पहुंच चुका है।आगंतुकों की लिस्ट में कौन-कौन?इस हाई प्रोफाइल शादी में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
दोनों परिवारों की ओर से विशिष्ट अतिथियों और करीबियों को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। रिंकू सिंह के क्रिकेट जगत के अपने साथियों और कई बड़े नेताओं के समारोह में पहुंचने की उम्मीद है। इस शादी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/kolkata-knight-riders data-vars-anchor-text=कोलकाता नाइट राइडर्स data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान की संभावित मौजूदगी की भी चर्चाएं तेज हैं।
हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया न्योतारिंकू सिंह ने चार दिसंबर को लखनऊ में होने वाली अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। रिंकू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की और उनसे मुलाकात को अपने लिए सम्मान की बात बताया।
रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना, उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण देना और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हम सभी के लिए बेहद खास पल है।''कब होंगी हल्दी और संगीत की रस्मेंप्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की तैयारी अंतिम चरण में है।
4 दिसंबर की शादी से पहले 2 दिसंबर को हल्दी और संगीत की रस्में होंगी। दोनों ही अपने-अपने पैतृक घर पर इसे मनाएंगे। वहीं, 4 दिसंबर के बाद रिंकू सिंह के गृहनगर अलीगढ़ में रिसेप्शन और प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।गौरतलब है कि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
दोनों की सगाई के बाद से ही उनके प्रशंसकों और समर्थकों में विवाह को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। शादी की तारीख सामने आने के बाद परिवार और करीबियों में खुशी का माहौल है।