नई दिल्ली: दिल्ली की कंपनी एससी एग्रोटेक के शेयरों में पिछले एक महीने में भारी तेजी आई है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट में पहुंचने के साथ ही 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। 23 अक्टूबर को इसकी कीमत 30.88 रुपये पर थी और अब यह 83.54 रुपये पर पहुंच चुका है। इस तरह एक महीने में इसमें करीब 170% तेजी आई है।
पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू 88.06 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 3.34 करोड़ रुपये रहा।एसी एग्रोटेक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे अहमदाबाद की कंपनी एलीट ग्लोबल से 86 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के 2025-26 के रेवेन्यू के बराबर है। इतना बड़ा ऑर्डर मिलते ही कंपनी का शेयर सोमवार को रॉकेट बन गया।
शुक्रवार को यह बीएसई पर 79.57 रुपये पर बंद हुआ था और सोमवार को 83.54 रुपये पर खुला। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।एक साल में 360% तेजीकंपनी का शेयर पिछले साल 2 दिसंबर को 14.82 रुपये के स्तर तक गिर गया था जो इसका 52 हफ्ते का लो है। लेकिन उसके बाद से इसमें काफी तेजी आई है। इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 634.86 करोड़ रुपये पहुंच गया।
सितंबर तिमाही में कंपनी की नेट सेल तिमाही आधार पर 19.57% तेजी के साथ 45.26 करोड़ रुपये रही जबकि नेट प्रॉफिट 6.81% उछलकर 10.21 करोड़ रुपये रहा।पिछले एक साल में एससी एग्रोटेक के शेयरों में करीब 360 फीसदी तेजी आई है जबकि इस दौरान बीएसई 500 में 0.37 फीसदी तेजी आई है। इस कंपनी की स्थापना 1990 में हुई थी।
शुरुआत में इसका डेयरी बिजनेस था। आज कंपनी का बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, ग्रीनहाउस टेक्नोलॉजी, ऑर्गेनिक कल्टिवेशन और एग्रीकल्चरल कमोडिटीजी तक फैला है।(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें।
क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)