फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज व असलहे तानकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिक के दर्ज की गई। खुलेआम दबंगई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपियों पर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। सदर तहसील शुक्रवार दोपहर भूमि कब्जी की शिकायत लेकर असोथर थाने के तिवारी का डेरा निवासी रेखा मिश्रा अपने पति व बेटी के साथ आई थी।

जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने इन्हें घेर लिया था और असलहा तानकर धमकी व मारपीट की थी।