Venus Transit in Libra: धन-संपदा के कारक शुक्र 22 नवंबर 2026 को अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में गोचर करने वाले हैं और 1 जनवरी 2027 तक यानी 40 दिन तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले शुक्र 2 सितंबर 2026 को <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/libra data-vars-anchor-text=तुला राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>तुला राशि में आए थे।
वक्री होकर <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/virgo data-vars-anchor-text=कन्या राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>कन्या राशि में चले गए थे। अब मार्गी होकर फिर तुला राशि में वापसी करने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का अपनी स्वराशि में गोचर करना सुख, संपत्ति, कला, आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
इस दौरान जातकों को धन लाभ, व्यापारिक उन्नति, करियर में तरक्की और प्रेम-संबंधों में सुधार जैसे संभावित लाभ होते हैं। हालांकि इस दौरान लोगों को जल्दबाजी में निवेश से बचना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर उपाध्याय कहते हैं कि शुक्र जब तुला राशि में आते हैं तो आमतौर पर सभी राशियों को लाभ मिलता है लेकिन 2 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सतर्क रहना चाहिए।शुक्र गोचर का जनमानस पर प्रभाव:पंडित जी के अनुसार, तुला राशि के शुक्र जनमानस पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं क्योंकि यह एक अच्छा संकेत माना जाता है।
इस समय जातकों की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह गोचर लग्जरी लाइफ, रिलेशनशिप, दांपत्य जीवन, प्रेमी-प्रेमिका के लिए और हार्मोनल परेशानियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।शुक्र गोचर के दौरान 2 राशियां रहें सतर्क:शुक्र गोचर का धनु और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/pisces/ data-vars-anchor-text=मीन राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मीन राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
इस दौरान इन राशियों को धन संबंधी मामलों में सावधानी और निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। जानें ये राशियां क्या बरतें सावधानी।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/sagittarius/ data-vars-anchor-text=धनु राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>धनु राशि:शुक्र गोचर से धनु राशि वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। अनाप-शनाप खर्च मानसिक तनाव दे सकते हैं। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला एक्सपर्ट की सलाह के बिना लेने से बचें। परिवार के मामलों को धैर्य के साथ निपटाएं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में अड़चनों का सामना कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के लिए इंतजार लंबा हो सकता है।क्या आप जानना चाहते हैं कि शुक्र गोचर का आपकी जन्मकुंडली पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
विवाह, वैवाहिक जीवन, संतान और परिवार से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astro/ai-panditji data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पंडित जी से बिल्कुल फ्री लाइव चैट>पंडित जी से बिल्कुल फ्री लाइव चैट करें।
अपनी जन्मकुंडली के अनुसार ज्योतिषीय मार्गदर्शन पाएं। अभी फ्री चैट करें।मीन राशि:मीन राशि वालों को शुक्र गोचर के दौरान व्यावसायिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याएं सामने आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों में तालमेल की कमी हो सकती है। भौतिक सुखों में कमी आ सकती है। किसी बड़ी खरीदारी का फैसला फिलहाल के लिए टाल दें।
यात्राओं से बचें और जरूरी कागजात पर साइन करने से पहले जरूरी जानकारी जुटा लें।डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।