वैश्विक स्तर पर बड़ा कारोबार कर रही बॉलीवुड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' पर विश्व हिंदू परिषद ने भृकुटी तान दी है। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से शनिवार को रणवीर कपूर की इस फिल्म के ऊपर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और रावण का महिमामंडन करने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मांग की कि इसका प्रमाण पत्र तुरंत रद्द करके स्क्रीनिंग पर रोक लगाई जाए।

बता दें, भगवान राम की कहानी पर बनी इस फिल्म ने अभी तक वैश्विक स्तर पर 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म दीवाली के पहले रीलीज हुई थी। लेकिन विश्व हिंदू परिषद की नाराजगी अब सामने आई है।विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने फिल्म को रावण को हीरो के रूप में पेश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, हमने रामायण फिल्म की विवेचना की है। हमको लगता है कि उस फिल्म में राम कथा से, भगवान राम के जीवन की घटनाओं से, छेड़छाड़ की गई है। यह छेड़छाड़ ऐसी नहीं है, जो किसी फिल्म को बनाने के लिए केवल नाटकियता दिखाने के लिए एड कर दी जाए। यह गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई है।दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद के महा सचिव बजरंग लाल बागड़ा ने रामायण फिल्म निर्माताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की मूल रामायण के कई प्रसंगों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।भगवान राम की प्रतिज्ञा को ही बदल दिया- वीएचपी अध्यक्षविश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने फिल्म में भगवान राम द्वारा राक्षसों को धरती से हटाने की प्रतिज्ञा का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, भगवान राम ने यह प्रतिज्ञा ऋषि मुनियों के आश्रमों के बाहर हड्डियों के देखकर की थी। यह पूरा प्रसंग सीता हरण के पहले की कहानी है। लेकिन फिल्म में इसे माता सीता के अपहरण के बाद दिखाया गया है। ऐसा बताने की कोशिश की गई है कि भगवान राम ने केवल अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए यह प्रतिज्ञा की हो। लेकिन ऐसा नहीं था।रावण के चरित्र को हीरो बनाने कोशिश- वीएचपी अध्यक्षआलोक कुमार ने फिल्म में रावण के किरदार को साफ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि रावण को दलितों, शोषकों और वंचितों के उद्धारक के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने कहा, रावण का जैसा चरित्र था। महिलाओं से जैसा उसका व्यवहार कैसा था। स्वयं माता पार्वती के प्रति उसकी जो भावना थी। इस सब भावना को बदलकर रावण के पक्ष में सहानुभूति पैदा करने की कोशिश की गई है। ऐसा दिखाया गया है कि उसकी बहन की नाक काट दी गई, इसलिए उसने बदला लेने के लिए अपहरण किया था।

यह गलत है।फिल्म में भगवान राम के चरित्र को बताने वाली घटनाओं को नहीं दिखाया- वीएचपीविश्व हिंदू परिषद की तरफ से कहा गया कि फिल्म में ऐसी कई घटनाओं का जिक्र नहीं किया गया है, जिससे भगवान राम के चरित्र को प्रदर्शित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, भगवान राम ने 14 साल जंगलों में तापस वेश में नंगे पैर प्रवास किया था।

सारे समाज को जोड़ने का प्रयास किया था। इसका महत्वपूर्ण मील का पत्थर है अहिल्या का उद्धार होना, स्त्री का सश्क्तिकरण। इसके अलावा निषादराज गुह से उनकी मित्रता, केवट की भक्ति... इन जैसे घटनाओं कातो उस फिल्म में कोई स्थान भी नहीं दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें इस फिल्म से आपत्ति है। हम इसको चुनौती देने के लिए कानूनी रास्ते ढूंढ़ रहे हैं।

हमें लगता है कि सेंसर बोर्ड को अपने इस निर्णय के बारे में दोबारा सोचना चाहिए।वैश्विक स्तर पर कलेक्शन कर रही रामायणबॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और यश अभिनीत यह फिल्म बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर अभी तक करीब 1,573 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसमें से 879 करोड़ रुपए की कमाई भारत में हुई है।

चीन, रूस जैसे बड़े मार्केट में अभी भी इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है। ऐसे में इस फिल्म को अभी और भी ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। पहले पार्ट में रावण की कहानी और रामायण की घटनाओं जटायु वध तक की कहानी दिखाई गई है।