कानपुर के रावतपुर गांव में शुक्रवार देर रात बुजुर्ग महिला मूला देवी 92 ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग बिठूर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। महिला ने साथ जाने से इनकार कर दिया था। रात करीब डेढ़ बजे परिजन लौटे, तो दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की के झाल से झांककर देखा तो उनका शव फंदे से लटका मिला।

परिजनों के मुताबिक, वह पिछले करीब दस साल से डिप्रेशन में थीं और निजी डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। मूला देवी बेटे सतीश और नाती सुशील के साथ रहती थीं। शुक्रवार को परिवार में बुआ की बेटी की शादी थी। परिजनों ने उन्हें साथ चलने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुईं। रात करीब एक बजे नाती सुशील घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो उसने पिता को बुलाया।