2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का विवाद गहराता जा रहा है। सपा की ओर से सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो विधानसभा सीटों- सहारनपुर (देहात) और बेहट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कड़ा ऐतराज जताया है।दिल्ली में न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने दोनों सीटों पर कांग्रेस का दावा ठोकते हुए कहा, ये दोनों सीटें कांग्रेस की हैं।
2017 में कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 में समाजवादी पार्टी ने इनमें से एक सीट इसलिए जीती क्योंकि मैं उस समय सपा में शामिल हो गया था। अगर आप उन क्षेत्रों के चुनावी समीकरणों को देखें, तो जब भी सपा ने मेरे बिना वहां चुनाव लड़ा है, पार्टी का वहां कोई वजूद नहीं रहा।'<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akhilesh-yadav data-vars-anchor-text=अखिलेश यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अखिलेश यादव वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें बड़ा दिल दिखाना होगा'सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए मसूद ने गठबंधन धर्म निभाने और कांग्रेस को सम्मानजनक हिस्सेदारी देने की अपील की।
उन्होंने कहा, अखिलेश जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्हें उदारता दिखानी होगी और हमें भी कुछ जगह देनी होगी।गठबंधन की वर्तमान स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी भी मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। मसूद के अनुसार, हमारा रुख बिल्कुल साफ है।
हम चाहते हैं कि चुनाव साथ मिलकर लड़ा जाए, और हम चाहते हैं कि 'अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनें'। लेकिन हमारी एकमात्र मांग यह है कि हमें भी उचित जगह दी जाए।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/azam-khan data-vars-anchor-text=आजम खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>आजम खान के बयान पर पलटवार- 'हम भिखारी नहीं हैं'वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने बेहद सख्त लहजा अपनाया।
उन्होंने दोटूक कहा, हम भिखारी नहीं हैं जो आपसे कुछ मांग रहे हैं। हमें आपसे कुछ भी नहीं मांगना है। इस मुद्दे पर मैं बस इतना ही कहूंगा।क्यों फंसा है दोनों दलों के बीच पेंच?गौरतलब है कि दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर हुई बातचीत के बाद सपा ने कांग्रेस को शुरुआती तौर पर महज 26 सीटों का प्रस्ताव दिया था और इसके तुरंत बाद पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी थी।
इस सूची में सहारनपुर से आशु मलिक और बेहट से उमर अली खान को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।जहां एक ओर सपा के नेताओं का मानना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के कारण वहां उसका स्वाभाविक हक बनता है, वहीं कांग्रेस खेमा 100 से ज्यादा सम्मानजनक सीटों की मांग पर अड़ा हुआ है।
सपा सांसद राजीव राय और पार्टी के अन्य नेताओं ने मसूद के बयानों पर संयम बरतने की नसीहत देते हुए कहा है कि गठबंधन के भीतर बातचीत जारी है और अंतिम फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।