अप्रैल में परिसीमन विधेयक पास कराने में धोखा खाने के बाद इस बार सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए बीजेपी दो तिहाई बहुमत का पूरा जुगाड़ सेट करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों में 50 फीसदी लोकसभा सीटें बढ़ाने और 25 साल के लिए इसे लॉक करने का प्रस्ताव पास किया गया है।

डीएमके और एनसीपी (SP) की शर्तों से यह प्रस्ताव मेल भी खाता है।तीन साल पहले ही हो गई थी तैयारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2023 में ही नई संसद भवन का उद्घाटन किया था। इसमें लोकसभा में 888 सीटें हैं। वहीं परिसीमन के बाद कुल लोकसभा सीटों की संख्या 816 पहुंच सकती है। परिसीमन लागू होने के बाद भी लोकसभा में 72 सीटें खाली रहेंगी।30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा की विशेष सत्र बुलाया गया है।

वहीं राज्यसभा का विशेष सत्र 2 और 3 दिसंबर को होगा। सरकार इन चार दिनों में दोनों सदनों में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक पास कराने का पूरा प्रयास करेगी। इसके बाद लोकसभा सदस्यों की सीमा 850 हो जाएगी जो कि अभी 550 है।पुराने संसद भवन का निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में 1927 में किया गया था। आजादी के बाद जब इस इमारत को संसद भवन बनाया गया तो इसकी लोकसभा में कुल 552 सदस्यों के बैठने की ही जगह थी।

आजादी के बाद से देश की आबादी तिगुनी हो गई लेकिन पुरानी लोकसभा में एक भी सीट बढ़ाने की गुंजाइश नहीं थी। वहीं पुराने सेंट्रल हॉल में केवल 436 लोगों के बैठने की जगह थी। ऐसे में दोनों सदनों के सांसदों के बैठने की जगह ही नहीं बचती थी। अलग से कुर्सियां भी लगानी पड़ती थीं।बढ़ाई जा सकती हैं 1272 तक सीटेंनई संसद के लोकसभा हॉल में 888 सीटें हैं जो कि 1272 तक बढ़ाई जा सकती हैं।

वहीं राज्यसभा में 384 सीटें हैं। सभी डेस्क पर डिजिटल वोटिंग सिस्टम लगाया गया है। महिला आरक्षण विधेयक पास होने केबाद 273 सीटें महिलाओँ के लिए आरक्षित हो सकती हैं।दक्षिण के राज्यों को डर था कि कहीं परिसीमन के बाद उनके राज्यों में सीटें कम ना हो जाएँ। क्योंकि इन राज्यों में जनसंख्या कम है। हालांकि विधेयक में सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।

इसके बाद इस सीमा को 2051 तक के लिए लॉक कर दिया जाएगा। 2051 के बाद भी अगर कुछ सीटें बढ़ती हैं तो इसकी व्यवस्था आसानी से की जा सकती है। ऐसे में यह संसद भवन कम से कम 100 सालों के प्लान के साथ बनाया गया है।