अहमदाबाद/दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के बाद तेलंगाना में मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी इसे गलत बताया था। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
मुमताज पटेल ने कहा है कि खेल के तौर पर क्रिकेट में नफरत या धार्मिक बंटवारे के लिए कोई जगह नहीं है। जब हम 'टीम इंडिया' की बात करते हैं, तो सबसे अहम बात 'इंडिया' है। गौरतलब हो कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दावा किया कि सिराज का चयन न होने की वजह उनकी पहचान है। मूसद ने कहा था कि उनका नाम मोहम्मद सिराज है, इसीलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।धार्मिक बंटवारा नहीं स्वीकार्यमुमताज पटेल ने नई दिल्ली में ANI से बातचीत में कहा कि हमने हमेशा क्रिकेट को उसके सबसे बेहतरीन रूप में देखा है।
मैं कहूंगी कि इस तरह का धार्मिक बंटवारा या नफरत स्वीकार्य नहीं है। मुझे लगता है कि टीम के तौर पर उस टूर्नामेंट के लिए जो खिलाड़ी सबसे उपयुक्त थे, उन्हें ही चुना गया है। मुझे इस आरोप पर संदेह है, क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट को राज्यों, धर्म या संस्कृति के नाम पर बंटते हुए नहीं देखा। इसलिए हमें इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए।
मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हमें अपने देश में नफरत और बंटवारे का माहौल नहीं बनाना चाहिए। मुमताज पटेल ने अपने बयान के जरिए कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद को कड़ा संदेश दे दिया है।हैदराबाद के रहने वाले हैं मोहम्मद सिराजमोहम्मद सिराज 2023 एशिया कप जीतने पर फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। वह 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
जनवरी 2023 में वे दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज भी बने थे। 2026 की विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर सूची में उन्हें जगह मिली थी। मोहम्मद सिराज तेलंगाना में मानद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भी हैं। मोहम्मद सिराज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह जुबली हिल्स इलाके में रहते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद के लिए खेलते हैं।