मिस्र की राजधानी काहिरा में बुधवार को बहुत बड़ा हादसा हो हुआ है। यहां शहर के बेहद एक व्यस्त हाईवे पर फ्यूल से भरा विशाल टैंक पलट के गया। देखते ही देखते टैंक आग के गोले में तब्दील हो गया। इस भीषण आग में कम से कम 31 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है।देश की सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक आग तब भड़की जब ईंधन से लदा यह ट्रक भीड़भाड़ वाले एक रिंग रोड पर पलट गया।

इससे ट्रक और इसके आसपास भीषण आग लग गई। आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे वाली जगह से कई खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। एएफपी के एक फुटेज में घनी आबादी वाले अल-वराक इलाके के ऊपर आग का एक विशाल गोला और घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। कई गाड़ियां और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं।घायलों की स्थिति कैसी?आग इतना भयावह था कि घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस भेजनी पड़ी।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घटनास्थल पर 39 एंबुलेंस भेजी गईं। फिलहाल 31 मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं 15 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।जांच शुरूमिस्र की कैबिनेट के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों के ट्रांसपोर्टेशन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।मिस्र में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसेमिस्र में पुरानी और संकरी गलियों में पहले भी इस तरह के कई घातक अग्निकांड हुए हैं। यहां फायर एस्केप, स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म जैसी तकनीक की भारी कमी है।

कई इलाकों में संकरी सड़कों की वजह से दमकल की गाड़ियों का पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। यहां सड़क दुर्घटना भी बेहद आम है। मिस्र की सरकारी एजेंसी के मुताबिक पिछले साल देश भर में सड़क हादसों में लगभग 6,000 लोगों की मौत हो गई।