अहमदाबाद/जामनगर : देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपने पशु् प्रेम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य असम में जन्मे सात सप्ताह के हाथी के बच्चे 'राजा' को बेहतर और इलाज के लिए वनतारा एयरलिफ्ट किया है। राजा की जन्म के समय पिछले पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उसे कई अन्य दिक्कतें भी हो गई थीं।
अनंत अंबानी की पहल पर राजा को विशेष विमान से असम से गुजरात पहुंचाया गया है। राजा के ठीक नहीं होने पर मालिक ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से अपील की थी। इसके बाद वनतारा की टीम से संपर्क किया गया था।सड़क मार्ग से लाना था रिस्कीराजा की नाजुक हालत को देखते हुए सड़क मार्ग से 2,500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा को जोखिम भरा माना गया था।
विमान से यह सफर करीब चार घंटे में पूरा किया गया। एक बयान के अनुसार यह भारत में अनंत अंबानी की मदद से किया गया इस तरह का तीसरा एयरलिफ्ट ऑपरेशन है। राजा का जन्म 2 अक्टूबर 2026 को असम के गोगामुख में हुआ था। जन्म के समय उसकी मां की उम्र करीब 11 साल थी। बताया गया कि जन्म के बाद मां ने उसे पैर मार दिया, जिससे उसके दाहिने पिछले पैर की जांघ (फीमर) की हड्डी पूरी तरह टूट गई।
इस चोट के कारण राजा खड़ा नहीं हो पा रहा था और अपने पैरों पर वजन भी नहीं डाल सकता था।दूध में नहीं था जरूरी तत्वयह भी सामने आया है कि हथिनी के शुरुआती दूध में कोलोस्ट्रम भी नहीं मिल पाया था। यह दूध नवजात हाथियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए बेहद जरूरी होता है। राजा के मालिक और देखभाल करने वालों ने विशेष इलाज के लिए वंतारा से मदद मांगी थी।
इसके बाद 8 अक्टूबर को वंतारा की रैपिड रिस्पॉन्स टीम राजा तक पहुंची। एक्स-रे में पता चला कि उसकी टूटी हुई हड्डी के दोनों हिस्से अपनी जगह से खिसक गए हैं। डॉक्टरों ने उसके पैर को प्लास्टर और पट्टियों से स्थिर किया। उसे सहारा देने के लिए स्लिंग का इस्तेमाल किया गया, ताकि वह खड़ा हो सके और घायल पैर पर दबाव न पड़े।विशेष विमान से एयरलिफ्टराजा को गुवाहाटी से जामनगर तक विशेष विमान से लाया गया।
उसके लिए खास तरह का क्रेट (पिंजरे जैसा सुरक्षित कंटेनर) तैयार किया गया था, ताकि सफर के दौरान उसके घायल पैर को सहारा मिल सके। इसमें मुलायम बिस्तर लगाया गया था, जिससे उसके शरीर पर दबाव न पड़े और घाव सुरक्षित रहें। वनतारा में हाथियों की देखरेख और उनके उपचार की व्यवस्था की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी अनंत अंबानी की देखरेख में संचालित होने वाले इस केंद्र का दौरा कर चुके हैं।विमान में मौजूद रही टीमराजा को एयरलिफ्ट किए जाने के बाद पूरे सफर में वनतारा के पशु चिकित्सक, पैरावेट्स और देखभाल करने वाले उसके साथ मौजूद रहे।
वे लगातार उसकी हृदय गति, सांस, शरीर का तापमान, ब्लड शुगर और शरीर में पानी की मात्रा पर नजर रख रहे थे। जामनगर पहुंचने के बाद राजा को वंतारा के विशेष हाथी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी पूरी मेडिकल जांच, दर्द का इलाज, हड्डियों का उपचार, चलने-फिरने की ट्रेनिंग और पोषण संबंधी देखभाल की जाएगी।