कच्छ : गुजरात के कच्छ जिले में शनिवा रात को बड़ा हादसा हुआ है। जिले में एक नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। इससे सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। कच्छ पश्चिम पुलिस कंट्रोले रूम के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवार कच्छ का रण घूमने के बाद भुज लौट रहा था।मरने वाले सभी उत्तरांखड के रहने वालेपुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने में कई घंटे लग गए। अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे। वे भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे।मरने वालों की हुई पहचानअधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), उनकी तीन महीने की बेटी शिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी बेटी रक्षिता (सात), रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है।कच्छ में 7 लोगों की मौतइससे पहले 8 अक्टूबर को कच्छ के खावड़ा में 'अरी पार्क' के पास बड़ा हादसा हुआ था।
पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में कुल सात लोगों की मौत हो गई थी। पिकअप वाहन में 15 से अधिक मजदूर सवार थे। सभी लोग अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच पिकअप गाड़ी ओवरटेक कर रही थी तभी उसकी टक्कर हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों की मदद की। इसके साथ ही, पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई मजदूर घायल हो गए।भावनगर में 7 लोगों की मौतवहीं 6 अक्टूबर को भावनगर जिले में दो वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था, जहां किनारे सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रेलर गाड़ी से एसयूवी टकराई।
एसयूवी सवार लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड में काम पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, एसयूवी भावनगर से अलंग की ओर जा रही थी, तभी वह सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। ट्रेलर हाईवे की सर्विस रोड पर त्रापाज गांव के पास खड़ा था, तभी उसके पीछे आ रही बोलेरो उससे टकरा गई।