इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 26 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
श्रीलंका ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल टॉपर है, वहीं भारत ग्रुप-बी में एक मैच हारने की वजह से दूसरे पायदान पर रहा था। टीम इंडिया को एकमात्र हार का सामना पाकिस्तान के खिलाफ करना पड़ा था। वहीं श्रीलंका जीत की हैट्रिक लगाकर सेमीफाइनल तक पहुंची है। जिस तरह भारत ने अपना पिछला मुकाबला यूएई के खिलाफ जीता, उसे देखकर श्रीलंका के खिलाड़ियों की टांगे भी कांप रही होगी।
यूएई के खिलाफ भारत ने 15 ओवर में ही 250 रनों का टारगेट चेज कर दिया था। यह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी के धूम-धड़ाके की वजह से संभव हो पाया था। वैभव ने उस मैच में 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था, जिसमें 28 छक्के शामिल थे। आज भी वैभव सूर्यवंशी से श्रीलंका के खिलाफ ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आइए एक नजर भारत ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया A बनाम श्रीलंका A का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया A बनाम श्रीलंका A का सेमीफाइनल मैच 26 नवंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा।एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया A बनाम श्रीलंका A का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?इंडिया A बनाम श्रीलंका A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का सेमीफाइनल मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए बनाम एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?इंडिया A बनाम श्रीलंका A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा।
जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे।इंडिया A बनाम श्रीलंका A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट इंडिया में कहां देखें?इंडिया A बनाम श्रीलंका A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।इंडिया A बनाम श्रीलंका A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में कहं देखें?इंडिया A बनाम श्रीलंका A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।इंडिया A बनाम श्रीलंका A, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 स्क्वॉडइंडिया A: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (WK), तिलक वर्मा (C), रिंकू सिंह (VC), कुमार कुशाग्र (WK), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।श्रीलंका A: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (w), पवन रथनायके (c), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शारुजन शनमुगनाथन, चमिका हीनातिगाला