हमीरपुर जिले में राठ-जलालपुर मार्ग पर रहटिया गांव के पास मंगलवार दोपहर ईको कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मौरंग खंड से दूसरे मौरंग खंड जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से ईको कार को पकड़ लिया। बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव निवासी अजय कुमार (25) पुत्र काशीप्रसाद और दीपक सिंह (26) पुत्र अदबल सिंह बाइक से जरिया थाना क्षेत्र के इछौरा स्थित मौरंग खंड से भेड़ी डांडा स्थित मौरंग खंड जा रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे रहटिया गांव के पास जलालपुर से ममना की ओर जा रही ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।