http:// खुले चैंबरों को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं इसी दौरान अंधेरे में सड़क पर खुला मैनहोल नजर नहीं आया और वह उसमें समा गया। युवक के अचानक गायब होने और फिर चैंबर में गिरने की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। एक बच्चे ने उसे गिरते देख शोर मचाया तो स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। करीब 10 फीट गहरे चैंबर में बेहोश पड़े युवक को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निर्माण कार्य और खुले चैंबरों को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है। मैनहोल तत्काल बंद कराने की मांग अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि बच्चे की चीख सुनकर समय पर लोग नहीं पहुंचते, तो युवक की जान जा सकती थी।

लोगों ने केडीए और संबंधित विभाग से क्षेत्र के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराने और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?