नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा कई मायनों में अहम रहा। बालेन शाह की यह यात्रा मार्च में इस संभालने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। इस दौरे के लिए उन्होंने चीन की जगह भारत को तरजीह दी है। इसके पीछे की वजह को समझना जरूरी है। यूं तो नेपाल और भारत का रिश्ता हमेशा से ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते के रूप में प्रचलित रहा है, लेकिन आज के समय में जब चीन एशिया में छोटे देशों को निगलने के लिए फैन फैलाये बैठा है, भारत के प्रति नेपाल का झुकाव अहम है।

समझिए क्यों नेपाल के प्रधानमंत्री ने पहली यात्रा के लिए भारत को चुना।बालेन शाह के लिए भारत का चुनाव आसान नहीं था। कूटनीतिक उलझन की वजह से नेपाली पीएम कई महीनों तक द्विपक्षीय यात्रा से दूर ही रहें। उन्होंने यह तक कहा था कि वे एक साल तक किसी देश की यात्रा नहीं करेंगे। नेपाली पीएम ने अपने देश में आने वाले विदेश सचिवों से मिलने भी से मना किया था।

लेकिन थोड़ा वक्त बीतते ही उन्हें समझ आया कि इस तरह की मुलाकातें और दौरे कितने अहम हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि हालात ने उन्हें इसके लिए मजबूर किया।क्यों भारत आए बालेन शाह?विवादित बयान देकर घिर गए थे शाहबालेन शाह यूं तो फूं- फूंक कर कदम लेते रहें, लेकिन बीते मई में उनकी संसद में की गईं कुछ टिप्पणियों ने बवाल खड़ा कर दिया था।

नेपाली पीएम ने सीमा विवाद को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा था कि नेपाल ने भी भारत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे बड़ा विवाद शुरू हो गया। संभवतः इस दौरे से कई मुद्दे स्पष्ट हुए हैं और बालेन शाह ने बैलेंस बनाने में कामयाबी पाई है।विपदा आई तो मसीहा बना भारतनेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में दशकों में सबसे भीषण बाढ़ आई।

हजारों लोगों की जान गई और अरबों का नुकसान भी हुआ। इसके बाद भारत नेपाल की मदद के लिए सबसे पहले आगे आया। भारत ने 130 टन से ज्यादा राहत सामग्री और बचाव कार्यों के लिए दर्जनों विशेषज्ञ भेजे। बालेन शाह को नजर आया कि उसका हित भारत के संग ही है।आर्थिक रूप से निर्भर है नेपालभारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक और निवेश करने वाला साझेदार है।

भारत नेपाल के एक्सपोर्ट में 80 फीसदी हिस्सा रखता है। वहीं FDI में लगभग एक तिहाई की हिस्सेदारी है। नेपाल की ईंधन आपूर्ति भी भारत के जरिए होती है। वहीं उसके लिए समुद्र तक पहुंचने का जरिया भी भारत ही है। ऐसे में वह आर्थिक रूप से भारत पर निर्भर है। नेपाली मीडिया की खबरों के मुताबिक बीते दिनों तातोपानी और रसुवागढ़ी सीमा चौकियों के बंद होने से नेपाल और चीन के बीच व्यापार की लागत बढ़ गई है।

इस समय में उसके लिए भारत ही एकमात्र रास्ता है।दोनों देशों के बीच बिजली का व्यापार भी संबंधों का प्रमुख हिस्सा है। भारत फिलहाल नेपाल से समझौते के तहत करीब 1,200 मेगावाट बिजली खरीदता है। इस समझौते के तहत अगले दस सालों में बिजली आयात को 10,000 मेगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य है। नेपाल ने 2025-26 में भारत को बिजली का निर्यात करके करीब 1,800 करोड़ नेपाली रुपये कमाए थे।

भारतीय कंपनियां नेपाल में 900 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना भी बना रही हैं। खबरों के मुताबिक, नेपाल में जलविद्युत परियोजनाओं के विकासकर्ताओं को तब भारतीय नियमों से जुड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ा है, जब उनमें चीनी ठेकेदार शामिल होते हैं। यह भी एक वजह है कि काठमांडू को दिल्ली के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाए रखने की जरूरत है।चीन से बैर ले लेगा नेपाल?काठमांडू के कुछ विशेषज्ञों की मानें तो भारत को पहले चुनने का मतलब यह नहीं है कि नेपाल चीन से बैर ले लेगा।

शाह अपने दोनों पड़ोसियों को जोड़े रखने की कोशिश में हैं। बीते सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में उन्होंने भारत के साथ साथ चीन को भी मदद के लिए धन्यवाद कहा। वहीं उन्होंने हिमालय की रक्षा के लिए भारत, चीन और नेपाल का एक समूह बनाने की भी सलाह दी। हालांकि अब भी विशेषज्ञ यह मानते हैं कि देर-सबेर नेपाल भारत के खेमे में लौट रहा है और यह चीन से दूरी बनाने की कोशिश हो सकती है।