अगर आप भी गोरा होने के लिए फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, केरल में एक 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम पर प्रमोट की गई फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल करने के बाद किडनी की गंभीर समस्या हो गई है। क्रीम में बेहद ज्यादा मात्रा में मरकरी पाया गया है। पुलिस ने क्रीम बनाने वाली कंपनी और उसे बेचने वाले के खिलाफ मिलावट, धोखाधड़ी और लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी अच्छी तरह जानते थे कि क्रीम में इस्तेमाल होने वाली चीजें इंसान की जान के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

इसके बावजूद उन्होंने क्रीम बनाई और बाजार में बेची। इस प्रोडक्ट का विज्ञापन इंस्टाग्राम पर किया गया था। विज्ञापन में दावा किया गया था कि यह क्रीम चेहरे के दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करती है। इसके बाद कई लोगों ने इसे इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।एक साल से कर रही थी इस्तेमाललड़की ने बताया कि उसने लगभग एक साल तक लगातार यह क्रीम लगाई।

शुरुआत में उसे लगा कि क्रीम काम कर रही है। उसके चेहरे के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/pimples data-vars-anchor-text=पिंपल्स data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>पिंपल्स जल्दी ठीक होने लगे। इसी वजह से उसने क्रीम इस्तेमाल करना बंद नहीं किया। लेकिन कुछ समय बाद उसकी सेहत खराब होने लगी।

कई महीनों तक इलाज चला। परिवार को इलाज पर करीब 1 लाख रुपये खर्च करने पड़े।पैकेट पर मरकरी का नाम तक नहीं लिखालड़की ने एक वीडियो स्टेटमेंट में बताया कि क्रीम के पैकेट पर सिर्फ दुबई का पता लिखा था। इंग्रीडिएंट्स में हल्दी और दूसरी नेचुरल चीजें लिखी थीं। मरकरी का कहीं जिक्र नहीं था। उसने कहा कि क्रीम पर सिर्फ दुबई की लोकेशन की जानकारी थी।

और कोई जानकारी नहीं थी। अगर हमें पता होता कि इसमें मरकरी मिलाया जा रहा है, तो हम इसे कभी इस्तेमाल नहीं करते। पैकेट पर मरकरी के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।उसने आगे बताया कि क्रीम के साथ दिए गए फोन नंबर पर सेलर से संपर्क भी किया। लेकिन शुरू में उनसे पूछा गया कि वह किस भाषा में बात करना चाहती है। बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।

लड़की ने यह भी बताया कि कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने क्रीम का प्रचार किया था। हालांकि, वह उनका नाम नहीं बताना चाहती, क्योंकि वह किसी खास व्यक्ति को टारगेट नहीं करना चाहती।कैसे पता चला बीमारीशुरुआत में डॉक्टरों की जांच में कोई बड़ी समस्या नहीं निकली। बाद में लड़की के पैरों में सूजन आने लगी। डॉक्टरों ने यूरिन टेस्ट किया।

टेस्ट में पता चला कि उसके यूरिन के जरिए एल्ब्यूमिन (प्रोटीन) बाहर निकल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि लगभग एक साल तक क्रीम इस्तेमाल करने के बाद लड़की को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई।क्रीम की लैब टेस्टिंग में 12500 पार्ट्स प्रति मिलियन (PPM) मरकरी पाया गया। जबकि सुरक्षा सीमा सिर्फ 1 PPM से कम है।

डॉक्टरों ने कहा कि बीमारी अभी शुरुआती स्टेज में है और अगले एक से दो साल में इलाज से ठीक हो सकती है। लेकिन अगर देर से पता चलता, तो किडनी को हमेशा के लिए नुकसान हो सकता था।लड़की ने दूसरे लोगों को दी चेतावनीलड़की ने उन सभी लोगों से अपील की है जो ऐसी फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल कर रहे हैं। उसने कहा कि मैं बस उन लोगों से कहना चाहती हूं जो इस तरह की क्रीम इस्तेमाल कर रहे हैं कि वे इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।

कई लोगों को घर पर बताने में शर्म या डर लग सकता है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो रही है, तो कृपया अपने परिवार को जरूर बताएं और डॉक्टर के पास जाएं।पुलिस ने दर्ज किया मामलावहीं, लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 318(2), ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27ए(आई) और केरल पुलिस एक्ट की धारा 118(ई) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जाएगा। फिलहाल लोगों से ऐसे क्रीम उपयोग नहीं करने की अपील की है।