रेल मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/ashwini-vaishnav data-vars-anchor-text=अश्विनी वैष्णव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली बुलेट ट्रेन पर बड़े अपडेट दिए हैं। उन्होंने बताया है कि बुलेट ट्रेन का परीक्षण अगले साल मई के अंत तक सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर लंबे खंड पर किया जा सकता है।

इस रेल खंड पर निर्माण और बिजली का काम पूरा हो चुका है। वहीं सिग्नलिंग का काम भी जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। ट्रायल के दौरान 280 किमी प्रति घंटे की स्पीड वाली बुलेट ट्रेन की सुरक्षा परखी जाएगी।अगले साल मई के अंत तक ट्रायलरेल मंत्री अश्विवी वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब अपने महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल गलियारे के अंतर्गत गुजरात में सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबे पहले रेल खंड का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल इस रेल खंड पर करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस रेल खंड पर मई 2027 के आखिर तक बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होने हो सकता है।सूरत-बिलिमोरा रेल खंड पर होगा ट्रायलरेल मंत्री ने कहा कि मई 2027 के आखिरी हफ्ते तक सूरत-बिलिमोरा रेल खंड पर बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जा सकता है।

इसके लिए जनवरी के अंत तक सिग्नलिंग सिस्टम को लगाने का काम पूरा करने का टार्गेट रखा गया है। गौर करने वाली बात यह कि बीते 20 नवंबर को सूरत से बिलिमोरा के बीच के करीब 50 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का काम पूरा हुआ था।ट्रायल के दौरान इन तकनीकी पहलुओं की जांचरेल मंत्री ने बताया कि ट्रायल के दौरान बुलेट ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग और बिजली आपूर्ति के साथ सुरक्षा से जुड़े तमाम तकनीकी पहलुओं की जांच होगी।

यह ट्रायल परियोजना के पहले चरण के लिए होगा। यह ट्रायल पूरे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड गलियारे के लिए नहीं होगा। तमाम ट्रायल और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही उक्त रेल खंड पर व्यावसायिक परिचालन का रास्ता साफ होगा।अगले साल के आखिर तक सूरत से वापी तक बुलेट ट्रेनरेल मंत्री ने यह भी बताया कि अगले साल के आखिर तक सूरत से वापी तक बुलेट ट्रेन को चलाने की योजना है।

2029 तक महाराष्ट्र के पुणे तक परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। गुजरात में सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबे रेल खंड का निर्माण कार्य और विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। यह मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल गलियारे का हिस्सा है। अगले साल जनवरी के अंत कर इस रेल खंड में सिग्नलिंग का काम भी पूरा कर लेने का लक्ष्य है।