इसके बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई और आरोपी मौके से भाग गया। हादसे में इंदु देवी पत्नी मनोज यादव और अमित यादव पुत्र श्रवण यादव की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राजदेव यादव ने भी देर रात ट्रामा सेंटर पहुंचने पर दम तोड़ दिया था। घटना में छह अन्य लोग घायल हुए थे। मृतका इंदु देवी के पति मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राम यादव, उसकी मां इंद्रावती और भाई विजय यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, आरक्षी हरेंद्र राजभर और राजू के साथ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सांसद ने परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज शनिवार की दोपहर चक मुस्तफाबाद गांव पहुंचीं।

उन्होंने मृतक इंदु देवी, अमित यादव और राजदेव यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। सांसद ने ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती 68 वर्षीय राजनाथ यादव की हालत के बारे में भी परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें पूरी घटना बताई। सांसद ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर उनके साथ खड़ी हैं।