गाजियाबाद: एसएससी जनरल ड्यूटी (जीडी) कॉन्स्टेबल एग्जाम में सेंध लगाने के मामले में सामने आया है कि परीक्षा करानी वाली एजेंसी ने परीक्षा केंद्रों को खुली छूट दे रखी थी। परीक्षा कराने वाली एजेंसी एडुक्विटी की सब-वेंडर कंपनियों वेनसिसको और असेसइन्फ्रा ने केंद्र चुनने के लिए 45 लाख रुपये लिए थे। लेकिन कई केंद्रों को परीक्षा कराने का भुगतान तक नहीं किया।इसके साथ ही केंद्रों के ऑडिट, सत्यापन और सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की गई।

इसका फायदा सॉल्वर और पेपर लीक गिरोह ने उठाया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों तक अपनी पहुंच बना ली थी। आरोप है कि भुगतान मांगने वाले केंद्रों को अगली बार काम नहीं देने की धमकी भी दी जाती थी।4000 अभ्यर्थियों का हल कराया गया पेपरएनबीटी ने शनिवार को खुलासा किया था कि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा में पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह ने सात राज्यों के 30 सेंटरों के करीब 4000 अभ्यर्थियों का पेपर हल कराया था।

इस मामले में मुख्य हैकर अमित राणा को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था, जबकि यूपी एसटीएफ ने 22 सितंबर को असेसइन्फ्रा टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गगनदीप शर्मा और यादवेन्द्र सिंह को भी आरोपित बनाते हुए गिरफ्तार किया था।431 परीक्षाओं का भुगतान बाकीएडुक्विटी से असेसइन्फ्रा को एसएससी परीक्षाओं के एवज में 75 प्रतिशत भुगतान मिल चुका था।

इसके बावजूद उससे जुड़े परीक्षा केंद्रों की 431 परीक्षाओं का भुगतान बाकी था। इसके अलावा 117 केंद्री का पैसा रोक दिया गया था। इन 117 में 23 केंद्र ऐसे थे जिनके नाम सॉल्वर गैंग के मुख्य हैकर अमित राणा की चैट में मिले केंद्रों या सी-डैक के कम्प्रोमाइज्ड लॉग वाले 30 केंद्रों से मेल खाते है।22.69 लाख का बिल, दिए सिर्फ ₹4,127पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला मामला ग्रेटर नोएडा के बालाजी डिजिटल जीन का सामने आया।

इसी केंद्र से एसटीएफ ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया था। केंद्र ने कुल 20 परीक्षाएं कराई, जिनमें 16 एसएससी की थीं। इनका कुल बिल 22 लाख 69 हजार 325 रुपये बना, जबकि भुगतान सिर्फ 4,127 रुपये किया गया। इसी केंद्र पर प्रॉक्सी सर्वर, मॉडिफाइड टीएफटी और रिमोट एक्सेस जैसी तकनीकों के इस्तेमाल के साक्ष्य मिले।

चार्जशीट के मुताबिक जिन केंद्रों पर नकल का नेटवर्क सक्रिय था, वहां जरूरी सुरक्षा इंतजामों की जानबूझकर अनदेखी की गई।नकल करने वालों को किया जा रहा बाहर: एसएससीइस पूरे मामले पर एसएससी के चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने बताया कि यूपी पुलिस की जांच में जो-जो तथ्य सामने आए हैं और जिन उम्मीदवारों पर नकल करने के आरोप साबित हुए हैं, उनको परीक्षा से बाहर कर दिया गया है।

उनका कहना है कि नकल के नए-नए तरीके अपनाने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई की गई है। आने वाले समय में भी पुलिस जांच में जो कैंडिडेट्स संदेह के दायरे में होंगे, उन पर ऐक्शन होगा।