चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक और तमिलनाडु के पावरफुल उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी की काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वेडिंग रिसेप्शन में उम्मीद के अनुसार मुख्यमंत्री विजय ने ही बाजी मारी। उनके लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर छा गई। इसके बाद उनकी और रजनीकांत की मुलाकात इस वेडिंग इवेंट का सबसे अहम पहलू रहा।
विजय और रजनीकांत के बीच पहली बार गर्मजोशी दिखी। दक्षिण के दो सुपरस्टारों का मिलने पर फैंस में बड़ी हलचल देखी गई।काव्या मारन-अनिरूद्ध के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय ने सबका ध्यान खींचा, बहुत दिनों बाद इस लुक में आए नजरफ्रेम में कलानिधि के साथ रहे स्टालिनकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के चेन्नई रिसेप्शन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और सुपरस्टार रजनीकांत की मुलाकात हुई, जहां विजय ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीर खिंचवाई।
यह पल चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में आयोजित रिसेप्शन की सबसे खास झलकियों में रहा। विजय और रजनीकांत के साथ तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी एक ही फ्रेम में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। थलपति विजय ने नेवी ब्लू बंदगला सूट में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े अनिरुद्ध और काव्या को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और साथ में फोटो खिंचवाई।
समारोह में रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ शामिल हुए, जबकि कमल हासन, एटली, भुवनेश्वर कुमार और कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।रजनीकांत ने की थी प्रेस कांफ्रेंसतमिलनाडु में विजय की जीत के बाद यह चर्चा सामने आई थी कि रजनीकांत खुश नहीं है तब विजय के सीएम बनने के बाद 17 मई को चेन्नई के पोएस गार्डन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजनीकांत ने विजय के मुख्यमंत्री बनने और उनके बीच कथित जलन या प्रतिस्पर्द्धा की अफवाहों को खारिज किया था।
रजनीकांत ने कहा कि उन्हें विजय से कोई जलन या प्रतिद्वंद्विता नहीं है और वे उनके राजनीतिक विरोधी नहीं हैं। रजनीकांत ने बताया है कि वे विजय को बचपन से जानते हैं।80 के दशक की फोटो आई सामनेकाव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों दिग्गज जब मिले तो 80 के दशक की एक तस्वीर वायरल हो गई। इसमें विजय रजनीकांत के साथ खड़े तब वह बहुत छोटे और एक बच्चे थे।
विजय ने हमेशा रजनीकांत को एक वरिष्ठ आइकन और प्रेरणा के रूप में सम्मान दिया है, जबकि रजनीकांत ने विजय की मेहनत और सफलता की सराहना की है। फैंस और सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के बीच तुलना या प्रतिद्वंद्विता की बातें चलती रही हैं, लेकिन दोनों सितारों ने सार्वजनिक मंचों पर गरिमापूर्ण व्यवहार बनाए रखा है।
फैंस ने विजय रजनीकांत की मुलाकात पर अपनी रिएक्शन साझा की है। कुछ फैंस ने इसे 2026 का बड़ा क्रॉस ओवर करार दिया है तो कुछ ने लिखा है कि रजनीकांत सीएम के कॉस्ट्यूम और विजय पीएम की ड्रेस में दिखे।