मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के भगवती अस्पताल की इमारत बनकर तैयार हो गई है। पांच महीने में अस्पताल में ओपीडी शुरू करने का दावा स्थानीय बीजेपी की विधायक मनीषा चौधरी, बीएमसी सभागृह नेता गणेश खणकर ने किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भगवती अस्पताल में बीएमसी के मरीजों को दिल्ली के एम्स और मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल जैसी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी।85,826.50 वर्ग मीटर में अस्पताल बनकर तैयारबोरीवली स्थित हरिलाल भगवती महानगरपालिका सर्वसाधारण अस्पताल 85,826.50 वर्ग मीटर में बनकर तैयार है।

8 मंजिला इमारत को बनाने में बीएमसी ने 483 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानि पीपीपी मॉडल पर चलाने के लिए बीएमसी निजी संस्थान को देगी। कुल 490 बेड वाले अस्पताल में 245 बेड बीएमसी को मिलेगी। इस अस्पताल के पूरी तरह से काम करने में अभी 15 महीने लगेंगे। ओपीडी पांच महीने में शुरू कर दी जाएगी।

इस अस्पताल के शुरू होने के बाद पश्चिम उपनगर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को दक्षिण मुंबई के अस्पतालों में नहीं आना होगा।मुफ्त व रियायती दरों पर इलाजशनिवार को अस्पताल के निरीक्षण के बाद विधायक मनीषा चौधरी ने बताया कि यह अस्पताल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्डधारकों सहित अन्य सरकारी योजनाओं के पात्र मरीजों को प्राथमिकता के साथ मुफ्त व रियायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही, सटीक निदान और त्वरित उपचार के लिए आधुनिक एआई (AI) तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा।सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचेइस अवसर पर बीएमसी के सभागृह नेता गणेश खणकर ने कहा कि बीएमसी और सरकारी बीमा योजनाओं के मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर तबके को मुफ्त या बेहद कम दरों पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।

आम मरीजों को बाहर निजी लैब में एमआरआई , सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, एक्स-रे, बीएमडी और डायलिसिस जैसी जांचों के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब ये सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। दौरे में नगरसेवक जितेंद्र पटेल, नगरसेविका योगिता पाटील, नगरसेविका तेजस्वी घोसालकर, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष शशिकांत कदम, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।