GSV Faculty Recruitment 2026: सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर बनने का सपना है, लेकिन UGC NET क्वालिफाई नहीं है तब भी आप प्रोफेसर की नौकरी हासिल कर सकते हैं। गुजरात के गति शक्ति विश्वविद्यालय ने फैकल्टी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एविएशन इंजीनियरिंग और मेरिटाइम इंजीनियरिंग जैसे डोमेन में की जा रही है।गति शक्ति विश्वविद्यालय सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

यह देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जो ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी शिक्षा और अलग-अलग सब्जेक्ट में रिसर्च-ट्रेनिंग का मौका देती है। इस भर्ती अभियान के जरिए यूनिवर्सिटी में 19 पदों पर प्रोफेसर- एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्ति किए जाएंगे। चयनित कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से मंथली सैलरी मिलेगी।किस सब्जेक्ट में कितनी वैकेंसी?

डोमेन प्रोफेसर के पद एसोसिएट प्रोफेसर के पद कुल वैकेंसी सिविल इंजीनियरिंग 01 02 03 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 01 01 02 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 01 01 02 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 01 02 03 कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 01 02 03 एविएशन इंजीनियरिंग 01 03 04 मैरिटाइम इंजीनियरिंग 0 02 02 कुल 07 13 19 प्रोफेसर-एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए योग्यताप्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर दोनों पोस्ट के लिए योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।

लेकिन दोनों के लिए पीएचडी होनी जरूरी है। प्रोफेसर: कैंडिडेट ने संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में पीचडी की हो। पीएचडी से पहले की डिग्री में फर्स्ट क्लास या इसके समकक्ष मार्क्स होने चाहिए। कैंडिडेट का एकेमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। स्कोपस इंडेक्स जर्नल में कम से कम 15 रिसर्च पब्लिश किए हों। पीएचडी पूरी करने के बाद कम से कम 10 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

टीचिंग एक्सपीरियंस में कम से कम 4 साल एसोसिएट प्रोफेसर या इसके बराबर पद पर सेवा की हो। साथ में पीएचडी स्टूडेंट को गाइड करने का भी अनुभव रखते हों। या किसी भी ऑर्गनाइजेशन में कम से कम 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर: एसोसिएट प्रोफेसर के लिए भी पीएचडी होनी जरूरी है। पीएचडी से पहले की सभी डिग्री में एकेडमिट रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।

स्कोप्स इंडेक्स जर्नल में कम से कम 10 रिसर्च पब्लिश की हों। पीएचडी के बाद 6 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है। टीचिंग का एक्सीपीरियंस में कम से कम 3 साल असिस्टेंट प्रोफेसर या इसके समकक्ष लेवल-12 पद पढ़ाया हो। पीएचडी कैंडिडेट्स को गाइड करने की भी नॉलेज होनी चाहिए। एरिया स्पेशलाइजेशन: इस फैकल्टी रिक्रूटमेंट के लिए पीएचडी एरिया स्पेशलाइजेशन भी बताए गए हैं।

सिविल इंजीनियरिंग में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग (ब्रिज इंजीनियरिंग) , जियो टेक स्पेशलाइजेशन इन टनल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग, वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मैकेट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, सॉलिड मैकेनिक्स, हीटिंग, वेंटीलेशन एंड एयर कंडीशनिंग, माइक्रोमैकेनिकल सिस्टम, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में हाई वोल्टेज इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम, पावर इंजीनियरिंग, स्विच गियर एंड प्रोटेक्शन, पावर इलेक्ट्ऱनिक्स एंड ड्राइव्स, इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन आदि में स्पेशलाइजेशन हो।

उम्र सीमा: फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक कैंडिडेट की उम्र प्रोफेसर पोस्ट के लिए 50 साल तक होनी चाहिए। इन्हें वरीयता मिलेगी। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 45 साल तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे।सैलरी कितनी मिलेगी? प्रोफेसर:एकेडमिक पे लेवल-14, ₹144200-₹218200/- एसोसिएट प्रोफेसर: एकेडमिक पे लेवल-13 A, ₹131400-₹217100/-GSV Faculty Notification 2026 PDFसरकारी प्रोफेसर बनने के लिए सेलेक्शन क्राइटेरियाइस नई भर्ती में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए अलग-अलग चरण फॉलो किए जाएंगे। शॉर्टलिस्टिंग कमेटी: सबसे पहले राउंड में शॉर्टलिस्टिंग कमेटी आवेदकों की एलिजिबिलिटी, एक्सीपीरियंस और दूसरी क्वालिफिकेशन की जांच करेगी। इसके बाद कैंडिडेट्स को बातचीत और सेमिनार में बुलाया जाएगा। सेमिनार और इंटरेक्शन:एक्सपर्ट कैंडिडेट्स के साथ बात करेंगे और अपनी सब्जेक्ट नॉलेज से जुड़ी जानकारी देंगे।

रेफरेंस लेटर और फाइनल शॉर्टलिस्टिंग: बातचीत के बाद कैंडिडेट्स के रेफरेंस लेटर मंगाए जाएंगे। इसके बाद कैंडिडेट्स की फाइनल शॉर्टलिस्टिंग भी की जाएगी। पर्सनल इंटरव्यू: अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों की फाइनल शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और उन्हें पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति: कमेटी और सक्षम प्राधिकार से नियुक्ति के बाद कैंडिडेट्स की नियुक्ति का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।एप्लिकेशन फीस और लास्ट डेटइस भर्ती में कैंडिडेट्स 18 नवंबर से ऑफिशियल वेबसाइट https://gsv.ac.in/careers/ पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

इसके बाद एप्लिकेशन की विंडो लास्ट डेट 31 दिसंबर 2026 रात 11:59 तक खुली रहेगी। आवेदन के दौरान जनरल, ईडब्ल्यूएस ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर अभ्यर्थियों को ₹2000 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं है। ये अभ्यर्थी बिना फीस के फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकेंगे।