पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने शनिवार को अपने भाषण में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया। साथ ही कहा कि यही वो डायवर्सिटी है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए आपने हमें यहां बुलाया है। पाकिस्तान के मंत्री मलिक, नई दिल्ली के पुराना किला में पहले एससीओ सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह किला, जिसमें आज हम बैठे हैं ये तो खुद एक कहानी है। यह एक ऐसा किला, जिसकी बुनियाद हुमायूं ने रखी, जो तैमूर के वंशज हैं और मध्य एशिया से आए। उन्होंने आगे कहा कि बाद में इसे आगे बढ़ाया शेरशाह सूरी ने, जो एक अफगान है और अफगानिस्तान से यहां आए। यही वो डायवर्सिटी है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए आपने हमें बुलाया है।
इसी को डायलॉग ऑफ सिविलाइजेशन नाम दिया गया है।