भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रवक्ता और रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के विनर शहजाद पूनावाला ने एक इंटरव्यू में एनसीपी (एसपी) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले को लेकर बड़ी बात कही है। पूनावाला ने दावा किया है कि सुप्रिया सुले संसद में डिलिमिटेशन बिल का सपोर्ट करने जा रही हैं। इतना ही नहीं, इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेता भी इस बिल का सपोर्ट करेंगे।संसद में अप्रैल महीने में डिलिमिटेशन बिल पेश किया गया था, लेकिन तब भाजपा को बड़ा झटका लगा था।

विपक्ष के विरोध के बाद यह पास नहीं हो सका था। संसद में इसे पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत के आंकड़े की जरूरत है, लेकिन इसे 298 वोट ही मिल सके थे। उसे तब सरकार ने महिला आरक्षण बिल के साथ पेश किया था। उस बिल के तहत लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या बढ़कर 850 होनी थी, जिसमें से एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित होतीं।

हालांकि, विपक्ष ने दावा किया था कि इससे दक्षिण के राज्यों को सही प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाएगा। सरकार ने सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का दावा किया था।शहजाद पूनावाला ने राइज एंड फॉल सीजन 2 में जीत दर्ज करने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुप्रिया सुले को लेकर यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लार्जर लक्ष्य को पाने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाना पड़ता है।

जैसे संसद में डिलिमिटेशन बिल पास होना है, तब सुप्रिया ताई भाजपा को सपोर्ट करेंगी। इंडिया अलायंस के बाकी लोग भी सपोर्ट करेंगे। राष्ट्रीय हित में सपोर्ट करते हैं। पूनावाला ने यह बयान रियलिटी शो में उनके और स्वरा भास्कर के साथ रिश्तों को लेकर दिया। उन्होंने बताया कि स्वरा और करण के साथ उनकी अंडरस्टैंडिंग थी।

यह उसी तरह की थी जैसे भाजपा और पीडीपी ने सरकार चलाई। डिलिमिटेशन बिल पर क्या बोली हैं सुप्रिया सुले?लंबे समय से अटकलें लग रही हैं कि मोदी सरकार संसद में एक बार फिर से डिलिमिटेशन बिल ला सकती है। सू्त्रों के अनुसार, इसके लिए उसने आंकड़ा भी जुटा लिया है। इसमें सरकार की मदद डीएमके और महाराष्ट्र में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार की पार्टी कर सकती है।

पिछले दिनों सुप्रिया सुले ने भी संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी सैद्धांतिक रूप से भाजपा के उस प्रस्ताव का समर्थन करने को तैयार है, जिसमें प्रस्तावित डिलिमिटेशन के तहत हर राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने के साथ-साथ महिला आरक्षण को लागू करने का प्रस्ताव है।