पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक की भारत यात्रा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने इसको लेकर सवाल उठाया है। मनीष तिवारी ने कहा कि क्या यह महज संयोग है कि पाकिस्तान ने उसी मंत्री को भारत भेजा, जिसने सिंधु जल समझौता रद्द किए जाने पर भारत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अप्रैल 2025 और नवंबर 2026 के बीच भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा आतंक फैलाने के मामले में क्या बदल गया है? भरोसा नहीं होता मोदी सरकार की थेथरई पर.वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक का न सिर्फ भरपूर स्वागत किया गया बल्कि उसी की टेबल पर मोदी के मंत्री गजेन्द्र शेखावत बैठे।
चाहे तो कहीं और भी बैठ सकते थे। उन्होंने आगे कहा किसोचिए जरा इस नफरती ने भारत के हाथ काटने, हमारा खून बहाने की धमकी दी थी। गौरतलब है विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर भारत का रुख बहुत स्पष्ट है और इसमें कतई कोई बदलाव नहीं हुआ है।ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआबता दें कि पिछले साल 7-10 मई के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर दोनों देशों के बीच हुए सैन्य टकराव के बाद संभवत: यह पहली बार था जब नई दिल्ली ने किसी पाकिस्तानी मंत्री को भारत में होने वाले किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया हो।इससे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बातचीत को बढ़ावा देने में संस्कृति की बहुत अहम भूमिका है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपसी समझ के जरिये ही बातचीत आगे बढ़ सकती है। मलिक ने राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में भारत की मेजबानी में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच से इतर संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की।मलिक ने क्या कहायह पूछे जाने पर कि भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध बनाने में संस्कृति क्या भूमिका निभा सकती है, मलिक ने कहा कि संस्कृति की बहुत अहम भूमिका है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी क्षेत्रीय भूमिका भी है। मलिक ने कहा कि जब तक हम एक-दूसरे को, हमारे सोचने के तरीके को और रहन-सहन के ढंग को नहीं समझेंगे, तब तक हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे। हम संवाद के जरिये एक-दूसरे के नजरिये और समझ को जान सकेंगे और इसी तरह पूरे क्षेत्र का विकास संभव होगा।भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि यह एक बहुपक्षीय कार्यक्रम है और यहां कोई द्विपक्षीय मामले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ बहुपक्षीय मामलों पर बात की है। भारत ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में इस तीन दिवसीय मंच का आयोजन कर रहा है। इसमें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मलिक शामिल हैं।