प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली जिले में आयोजित सभा में मंच पर पहुंचते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को गले लगाया। पीएम जब अपना भाषण खत्म करके मंच पर मौजूद नेताओं से बात करने लगे, तो स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तब मोदी ने निशांत के गाल पर हाथ रखा और स्नेह से उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

पीएम मोदी और निशांत की आत्मीयता भरी मुलाकात की ये तस्वीरें सियासी गलियारे में चर्चा बटोर रही हैं।पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने राज्य में एनडीए की मौजूदा सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर के बीच नवनिर्मित सिक्सलेन पुल का उद्घाटन भी किया, जिसका नाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है।मंच पर पहुंचते ही मोदी ने निशांत को गले लगायानीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री वैशाली जिले के जाफरपट्टी में आयोजित जनसभा में पहुंचे।

पीएम जीप में सवार होकर मंच तक आए। मोदी ने मंच पर आते ही वहां मौजूद नेताओं से मिले। पीएम ने इस दौरान नीतीश के बेटे निशांत को गले लगाया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत मंच पर आगे की लाइन में डिप्टी सीएम विजय चौधरी और कृषि मंत्री विजय सिन्हा के बीच बैठे नजर आए।मोदी ने बात की, निशांत ने पैर छुए, पीएम ने स्नेह दिखायाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सवा घंटा सभास्थल पर रहे।

इस दौरान उन्होंने 34 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया। भाषण खत्म होने के बाद रवाना होने से उन्होंने मंच पर मौजूद एनडीए के नेताओं से मिले। पीएम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से बात की। इस दौरान निशांत ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर पीएम ने भी निशांत के गाल पर हाथ रखकर स्नेह दिखाया।पीएम मोदी ने नीतीश के कार्यकाल की तारीफ कीपीएम ने अपने भाषण में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

मोदी ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में सुशासन से बिहार को नया आत्मविश्वास मिला। नीतीश ने कई सालों तक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की सेवा की, अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम इस मिशन को आगे बढ़ा रही है। गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल को जनता को समर्पित किया है, इस पुल का नाम नीतीश कुमार के सम्मान में नीतीश सेतु रखा गया है।बता दें कि लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अप्रैल 2026 में पद छोड़कर केंद्रीय राजनीति का रुख कर लिया था।

नीतीश के सीएम पद छोड़ते ही उनके बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार में निशांत स्वास्थ्य मंत्री का काम देख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य में डिप्टी सीएम बनने की अटकलें भी चल रही हैं। जेडीयू के तमाम नेता नीतीश के बाद निशांत को ही पार्टी का चेहरा बताते रहे हैं।