कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके के साथी और पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सीजेपी से जुड़ने से लेकर तिहाड़ जेल जाने जैसे अलग-अलग मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि जेल में मुझे और सौरभ को अलग-अलग रखा गया था। मैं सिर्फ पेशी के दौरान ही सौरभ से मिल पाता था।
उन्होंने बताया कि जेल के खाने में सभी को दाल, रोटी और सब्जी दी जाती है, इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है।राजनीति में आने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गया था। उन्होंने कहा, 'IIT कानपुर में एडमिशन के पहले साल से ही मैं स्टूडेंट पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव हो गया था।
वहां सीनेट का कॉन्सेप्ट होता है, तो मैं सीनेटर (स्टूडेंट रिप्रेंटेटिव) बन गया था, फिर मैं अपने फाइनल ईयर में IIT कानपुर की स्टूडेंट यूनियन का प्रेसिडेंट भी बना था। इसी वजह से मेरे परिवार को काफी पहले ये आइडिया तो हो ही गया था कि ये पब्लिक लाइफ में ही जाएगा। उनका हमेशा से बस ये कहना रहा कि तुम आर्थिक रूप से समृद्ध रहो।''लंदन में पढ़ाई के दौरान भी मैंने थोड़ी नेतागिरी की थी'आगे उन्होंने कहा, 'मेरी वाइफ भी जो है, वो IIT कानपुर में मेरी बैचमेट रही है, उसने भी मुझे इसी रूप में देखा है कि IIT कानपुर में भी ये यही करता था।
फिर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ा तब भी यही कर रहा था। LSE (लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स) में भी जाकर थोड़ी बहुत नेतागिरी करता रहता था। फिर वापस आकर मैं पब्लिक लाइफ में जुड़ा हूं।'रांका ने बताया क्यों पसंद है तिलचट्टा कहलाना?इंटरव्यू के दौरान जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि 'आज की तारीख में एंटी नेशनल, एनार्किस्ट, तिलचट्टा या अर्बन नक्सल में से अपने बारे में सबसे अच्छा शब्द कौन सा लगता है?
तो जवाब में रांका ने कहा, 'तिलचट्टा मुझे बढ़िया लगता है, क्योंकि एक तो ये बहुत फनी वर्ड है, दूसरा, इसे सुनकर मुझे लगता है कि जब कोई तिलचट्टा बोलता है, तो ऐसा लगता है कि उसके अंदर बहुत कुढ़ मची हुई है कि ये कर कैसे ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि ये लोग हमें मारना चाह रहे हैं, और हम इनको चिढ़ा रहे हैं और जनता हमारे पीछे भी खड़ी हुई है, और उनको भी कहीं ना कहीं पता है कि हम सही बोल रहे हैं, तो उनको गुस्सा बहुत है हमारे खिलाफ लेकिन वो कर कुछ नहीं पा रहे हैं।'वहीं जब उनसे पूछा गया कि किस शब्द को सुनकर आपको सबसे ज्यादा बुरा लगता है तो रांका ने बताया कि 'एंटी नेशनल सुनकर सबसे ज्यादा बुरा लगता है।'एक-एक शब्दों में पूछी इन सेलिब्रिटीज पर प्रतिक्रियाइसके आगे इंटरव्यू के अंत में उन्हें कई सेलिब्रिटीज के नाम के बदले तुरंत एक-एक शब्द में जवाब देने को कहा गया।
इस दौरान रांका से अभिजीत दीपके, सौरभ दास, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/arvind-kejriwal data-vars-anchor-text=अरविंद केजरीवाल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, प्रशांत किशोर, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shah-rukh-khan data-vars-anchor-text=शाहरुख खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शाहरुख खान, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amitabh-bachchan data-vars-anchor-text=अमिताभ बच्चन data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमिताभ बच्चन, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/virat-kohli data-vars-anchor-text=विराट कोहली data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विराट कोहली और कुमार विश्वास के बारे में केवल एक शब्द में स्पॉन्टेनियस प्रतिक्रिया मांगी गई।
जिसके जवाब में उन्होंने मोदीजी को बेस्ट एक्टर और अमित शाह को तानाशाह कहा। वहीं केजरीवाल को स्मार्ट और प्रशांत किशोर को उम्मीद बताया। राहुल गांधी को रांका ने असली इंसान बताया।सेलिब्रिटीज को एक शब्द में कुछ यूं बतायाअभिजीत दीपके- फाइटरसौरभ दास- कूलमोदीजी- बेस्ट एक्टरअमित शाह- डिक्टेटर (तानाशाह)अरविंद केजरीवाल- स्मार्टराहुल गांधी- जेन्विन (असली)प्रशांत किशोर- होप (उम्मीद)शाहरुख खान- ट्रूली बेस्ट एक्टरअमिताभ बच्चन- लीजेंडविराट कोहली- बेस्ट ऑफ ऑलकुमार विश्वास- अच्छे कवियूं बताया अपना तिहाड़ जेल का अनुभवइंटरव्यू के दौरान तिहाड़ का अपना अनुभव साझा करते हुए रांका ने कहा, 'बड़ा इंट्रेस्टिंग अनुभव था।
सबसे पहले तो मुझे ग्लानि बिल्कुल भी नहीं थी, क्योंकि कुछ गलत किया नहीं था, तिरंगा फहराने के लिए जेल जा रहे थे। इसके अलावा अंदर जाकर मैंने देखा कि जेल प्रशासन के लोगों, पुलिसकर्मियों और अंडर ट्रायल कैदियों में सीजेपी को लेकर बहुत समर्थन था। 14 अक्तूबर को जिस दिन मैं तिहाड़ जेल में गया, तो उस दिन मेरा जन्मदिन था, तो मुझे लगा कि ये भी एक अलग अनुभव है कि जन्मदिन पर तिहाड़ जेल पहुंच गए।'