भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी पर एक 'असली किताब' लिखेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस किताब में वह खुलासा करेंगे कि सोनिया गांधी मारुति की मालिक कैसे बनीं और नेशनल हेराल्ड को कैसे खरीदा गया। दुबे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी किताब में सोनिया गांधी और मेनका गांधी के बीच विवाद की 'असली वजहों' का भी खुलासा किया जाएगा।भाजपा सांसद के कमेंट पर कांग्रेस की ओर से तुरंत कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।
भाजपा सांसद दुबे ने 'एक्स' पर कहा, ''यह किसी को निशाना बनाने का प्रयास नहीं है, मैं सोनिया गांधी जी पर एक असली किताब लिखूंगा। सोनिया जी मारुति की मालिक कैसे बनीं? नेशनल हेराल्ड को कैसे खरीदा गया? 2004-14 के दौरान कैसे सोनिया जी प्रधानमंत्री से ऊपर थीं? मेनका गांधी जी और सोनिया गांधी जी के बीच लड़ाई की असली वजह क्या है?इन सवालों के जवाब होंगेभाजपा सांसद ने बताया कि उनकी किताब में इन सवालों के जवाब होंगे।
दुबे ने संकेत दिया कि उनकी किताब में बोफोर्स घोटाले के पीछे की ''असली कहानी'' भी बताई जाएगी। दुबे ने कहा, ''चीन ओलंपिक में प्रधानमंत्री के स्थान पर सोनिया जी परिवार सहित क्यों गईं? सीताराम केशरी जी की धोती की कहानी क्या है ? प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी और सोनिया गांधी जी के बीच लड़ाई क्यों हुई? 1999 में कांग्रेस के किस नेता ने उन्हें धोखा दिया?
राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी में वे किसे राजनीतिक तौर पर पसंद करती हैं?''भाजपा नेता ने कहा, ''इंतजार कीजिए और देखिए।'' दुबे ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया कि ''विदेशी नागरिक'' होने के बावजूद सोनिया गांधी मारुति की प्रबंध निदेशक और 50 प्रतिशत हिस्सेदार थीं। भाजपा सांसद ने दावा किया, ''21 नवंबर 1970 को संजय गांधी ने सोनिया गांधी की कंपनी मारुति टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया था।
सोनिया गांधी मारुति की असली मालिक थीं।''गांधी परिवार पर हमलावर रहे हैं निशिकांत दुबेबता दें कि निशिकांत दुबे गांधी परिवार पर लंबे समय से हमलावर रहे हैं। पिछले महीने दुबे ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का पुराना इतिहास रहा है। दुमका परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची रही है।
सांसद निशिकांत ने दावा किया कि देश में अस्थिरता फैलाने के उद्धेश्य से प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले एक दशक में करीब 270 बार विदेश की यात्राएं की हैं। इस दौरान वे इल्हान उमर जैसी अमेरिकी सांसद से भी मुलाकात की, जो कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी हैं और फिलहाल झूठी जानकारी देकर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के आरोप में वहां छापों का सामना कर रही हैं।