मोहम्मद सिराज को लेकर कांग्रेस के अंदर ही घमासान मच गया है। जहां एक दिन पहले कांग्रेसी सांसद इमरान मसूद ने नाम के चलते सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ न खिलाने का आरोप लगाया। वहीं, अब उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने मसूद की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना की है। साथ ही उन्हें यह भी सलाह दे डाली कि धर्म को खेल से अलग रखें।मसूद की टिप्पणी पर रंजन ने कहा कि मैं मसूद जी से विनम्र अनुरोध करूंगी कि धर्म और खेल को अलग रखें।
उन्होंने कहा कि हमें खेल में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। स्पोर्ट्स का अपना अलग डोमेन है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट का क्राइटेरिया अलग है।
यहां पर अलग मेरिट चलती है। हर खिलाड़ी का अपना अलग तरह का संघर्ष है। उन्होंने आगे कहा कि खेल या खिलाड़ियों को राजनीति का हिस्सा बनाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।क्या है मामलागौरतलब है कि कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया कि क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को धर्म के कारण न्यूजीलैंड शृंखला के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया है।
वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर राजनीतिक ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण का आरोप लगाया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि भारत में किसी के साथ भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता और न ही किसी को अवसरों से वंचित रखा जाता है।भाजपा ने भी की आलोचनाभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मसूद की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम को भी अपनी वोट बैंक की राजनीति से नहीं छोड़ा और वह सांप्रदायिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shahid-kapoor-and-mrunal-thakur-starrer-jersey data-vars-anchor-text=जर्सी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>जर्सी पहनने वाला हर व्यक्ति भारतीय है और कांग्रेस हमेशा राष्ट्रीय हितों से ऊपर वोट बैंक की राजनीति को रखती है।गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।
इसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटर भी भड़के हुए हैं। सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी इसको लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि टीम प्रबंधन को इस तेज गेंदबाज के अनुभव पर विचार करना चाहिए था। हालांकि, भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सिराज को बाहर रखने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम का चयन केवल मैच के पहले दिन को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि पूरे पांच दिनों की परिस्थितियों को देखते हुए किया गया था।