कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में न चुने जाने का मामला जब से उठाया है, तब से बवाल मच गया है। मसूद ने आरोप लगाया है कि सिराज को धर्म की वजह से निशाना बनाया गया है। मसूद के खिलाफ न सिर्फ भाजपा में, बल्कि कांग्रेस में भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इन सबके बाद भी इमरान मसूद बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं हैं।
अब उन्होंने मोहम्मद शमी और सरफराज खान का जिक्र कर दिया है।टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चुनने के प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इमरान मसूद ने कहा है कि खिलाड़ियों को सिर्फ मेरिट और परफॉर्मेंस के आधार पर ही चुना जाना चाहिए, फिर चाहें वे कोई भी हों। मसूद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''मोहम्मद शमी, सरफराज और भी कई अन्य हैं।
सेलेक्शन परफॉर्मेंस के आधार पर होना चाहिए। अगर कोई अच्छा परफॉर्म कर रहा है तो यह मैटर नहीं करना चाहिए कि वो कहां से है।''