दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की मैजेंटा लाइन पर शनिवार 21 नवंबर से एक महीने के लिए टाइम-टेबल में बदलाव होने जा रहा है। दरअसल DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) इस लाइन पर यानी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक तक के सेक्शन पर सिस्टम इंटीग्रेशन का काम करने जा रही है, और इसी के चलते वह शनिवार से मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच ट्रेनों के समय में बदलाव करेगी।समय में होने वाले इस बदलाव को लेकर एक बयान जारी करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के तहत पहली ट्रेन सुबह छह बजे के बजाय सात बजे से चलेगी जबकि आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजे रवाना होगी।नए सेक्शन को शुरू करने से पहले हो रहे जरूरी कामदिल्ली मेट्रो ने बताया कि नए सेक्शन को परिचालन के लिए तैयार करने से पहले जरूरी कार्य किया जाना है और इसी वजह से करीब एक महीने के लिए समय में यह बदलाव किया जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो का कहना है कि यह काम 21 नवंबर से शुरू होगा और इसका उद्देश्य नए मेट्रो सेक्शन को मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ बेहतर ढंग से जोड़ना है।मैजेंटा लाइन पर एक महीने के लिए होंगे ये दो बदलाव1. पहली यात्री ट्रेन सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 7 बजे चलेगी।2. आखिरी यात्री ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी।काम पूरा होने के बाद वापस लागू होगा पुराना टाइम-टेबलदिल्ली मेट्रो के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन पहले की समय-सारिणी के अनुसार बहाल कर दिया जाएगा।
इस बदलाव की वजह से यात्रियों को होने वाली किसी भी परेशानी के लिए DMRC ने खेद प्रकट किया है और प्रभावित मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेने और फिर उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए कहा है।मेट्रो स्टेशन पर भी दी जाएगी समय में बदलाव की जानकारीदिल्ली मेट्रो ने बताया कि समय में बदलाव से जुड़ी जानकारी मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शित की जाएगी और इसके अलावा DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी साझा की जाएगी।दिल्ली में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरूउधर दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसों और उत्तर प्रदेश में हापुड़ के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की योजना जल्दी ही बिहार के लिए भी बस सेवा शुरू करने की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण पर चर्चा के बीच दिल्ली सरकार अपने पौने दो साल के कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ा रही है।