भारतीय <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में चयनकर्ताओं से सवाल किया जाना चाहिए।
दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज को सेलेक्ट नहीं करने पर भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं। इस पर सवाल पूछ जाने पर कपिल देव ने कहा, 'मुझसे मत पूछिए, मैं कोई नहीं हूं। मेरे जैसे लोगों को इस मामले में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों के पास टीम चुनने की जिम्मेदारी है, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। मुझे लगता है कि वे अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं।
हम सभी को खुश नहीं कर सकते।'कपिल देव ने कहा कि किसी खिलाड़ी को पसंद या नापसंद करने के आधार पर टीम का चयन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यवस्था की आलोचना सिर्फ इसलिए नहीं की जा सकती कि उसमें हर किसी को मौका नहीं मिल रहा है। भारतीय क्रिकेट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और यह सबसे ज्यादा अहम है। उन्होंने कहा, 'मैं सिराज को पसंद करता हूं, लेकिन टीम में किसे चुनना है, इसका फैसला चयनकर्ताओं, मैनेजर और कप्तान को करना होता है।
हमारी पसंद और नापसंद मायने नहीं रखनी चाहिए, बल्कि यह देखना चाहिए कि टीम प्रबंधन किस रणनीति के तहत आगे बढ़ रहा है।'मोहम्मद सिराज पर क्या बोले इमरान मसूदबता दें कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सिराज के चयन नहीं होने के पीछे भेदभाव की आशंका जताई।
मसूद ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसके बावजूद उसे टीम में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, तो इसके पीछे दूसरी वजह क्या हो सकती है? उन्होंने सिराज के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि क्या उनका नाम ही टीम में जगह नहीं मिलने की वजह है? मसूद के इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।
कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अच्छा रहा है और इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिलना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा, 'उनका नाम सिराज है, क्या यह वजह काफी नहीं है? अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उनका चयन नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे और क्या कारण हो सकता है?
इसके अलावा कोई दूसरी वजह नहीं हो सकती।' हालांकि, मसूद ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला चर्चा का विषय बन गया है। सिराज ने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और वह अब तक 48 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।मोहम्मद सिराज के नाम खास रिकॉर्डसिराज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। भारत ने इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। टीम में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को मौका दिया गया, जबकि अनुभवी सिराज को बाहर बैठना पड़ा।