भारत के राफेल लड़ाकू विमान एक बार फिर से चर्चा में हैं। ब्रिटिश एविएशन मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय वायु सेना के पास मौजूद राफेल विमानों की संख्या चार कम हो गई है। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे। मैगजीन के मुताबिक, वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास केवल 4 राफेल विमान ऑपरेशनल हैं।
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/operation-sindoor data-vars-anchor-text=ऑपरेशन सिंदूर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेवा देने वाले रिटायर वाइस एयर चीफ नर्मदेश्वर तिवारी ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैगजीन को अपने सोर्स फिर से जांच करने की जरूरत है।राफेल विमानों को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट ने बिना किसी सबूत के आधार पर पाकिस्तान के दावों पर मुहर लगाने की कोशिश की है।
ऐसे में पूर्व एयर चीफ नर्मेदेश्वर तिवारी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह वही मैगजीन है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी रिपोर्ट में 35 सक्रिय राफेल विमानों का जिक्र किया था। इतना ही नहीं विमान ने जिस कथित तौर पर गिराए गए विमान का टेल नंबर बताया था, वह भी कई युद्धाभ्यासों में हिस्सा ले चुका है।फ्लाइटग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत द्वारा संचालित किए जाने वाले राफेल विमानों की संख्या चर्चा तेज है।
इसी के आधार पर ब्रिटिश एविएशन मैगजीन 'फ्लाइटग्लोबल' ने भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित किए जाने वाले विमानों की एक लिस्ट जारी की है। इसी लिस्ट में एजेंसी ने एक्टिव राफेल विमानों की संख्या 32 बताई गई है।फ्लाइटग्लोबल ने अपनी जिम्मेदारी से पहले ही झाड़ा पल्लाब्रिटिश एविएशन मैगजीन ने राफेल विमानों की संख्या के बारे में एक दावा करके सनसनी फैला दी है।
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की जिम्मेदारी से बचने के लिए भी एक मास्टर स्ट्रोक भी खेला है। मैगजीन ने जानकारी के नीचे एक छोटा सा नोट लगाया है। इसमें लिखा गया है कि 'दी गई जानकारी में किसी तरह की गलती होने पर फ्लाइटग्लोबल की इसमें कोई कानूनी जिम्मेदारी नहीं होगी।' इसके साथ ही राफेल की संख्या को लेकर किसी तरह के स्त्रोत की जानकारी भी नहीं दी गई है।राफेल की संख्या के पीछे स्त्रोत क्या?ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार भारत के विमानों को गिराने का दावा कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं। अब इस रिपोर्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल यह ही है कि आखिर इस बात का स्त्रोत क्या है? मैगजीन ने तो इस जानकारी के लिए अपने स्त्रोत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक सोशल मीडिया अकाउंट ने इस स्त्रोत को लेकर दावा किया है कि मैगजीन ने इस रिपोर्ट के लिए पाकिस्तान समर्थक पत्रकार एलन वॉर्न्स की रिपोर्टिंग का सहारा लिया गया है।
बता दें, वॉर्न्स को लेकर दावा किया जाता है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने इन्हें अपना प्रोपोगेंडा फैलाने के लिए 34,000 पाउंड का भुगतान किया था।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई अपनी रिपोर्ट में वॉर्न्स ने दावा किया था कि इस संघर्ष के दौरान भारत के चार राफेल विमान गिरे थे। इसकी जानकारी देते हुए वॉर्न्स ने टेल नंबर भी दिए थे।
इसमें बीएस-001, बीएस-021, बीएस-022, बीएस-027 शामिल है। हालांकि, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए फ्लाईपास्ट में बीएस-022 ने उड़ान भरी, तो वॉर्न्स के यह दावे झूठे साबित हो गए।यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का झूठ इस तरह से बेनकाब हुआ हो। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पर दावा किया था कि भारतीय महिला पायलट शिवांगी सिंह के जेट को गिरा दिया गया है।
इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया है। हालांकि, जब शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ फोटो खिंचवा कर शेयर की। तो पाकिस्तान का झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गया। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को भी मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, पीएम मोदी ने उसी एस-400 के सामने जाकर तस्वीरें शेयर की, तो पूरी दुनिया पाकिस्तान के झूठ से खबरदार हो गई।लड़ाकू विमानों को गिराए जाने को लेकर भी पाकिस्तान लगातार झूठ बोलता रहा है।
अभी तक उसके मंत्री और प्रधानमंत्री किसी एक संख्या पर नहीं टिक पाए हैं कि आखिर उन्होंने कितने भारतीय जहाजों को गिराया था। पाकिस्तान की तरफ से लगातार आंकड़ते बदलते रहते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो भारतीय वायुसेना ने डिकॉय प्लेन्स का उपयोग किया था। इन डमी प्लेन को गिराकर ही पाकिस्तानी खुश हैं कि उन्होंने भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट गिरा दिए हैं।