बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को तिलक और फलदान की रस्म के साथ शादी समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। अनंत सिंह के परिवारजन और रिश्तेदारों ने दुल्हन बनने जा रहीं शिवांगी को बैठाकर गोद भराई की रस्म पूरी की। अनंत सिंह की पत्नी एवं मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी के सिर पर अपना पल्लू रखकर उसे आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर शिवांगी अपने ससुराल वालों की तरफ से आई लाल साड़ी भी ओढ़े नजर आईं। दूसरी ओर, सुबह के समय विधायक अनंत सिंह नदवां गांव में घुड़दौड़ के मैदान पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। 25 नवंबर को शादी के दिन यहां घोड़ों की रेस का आयोजन होगा। घुड़दौड़ विजेता को इनाम में मिलने वाली सफेद थार गाड़ी नदवां पहुंच गई है।मोकामा विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटी की शादी के तिलक एवं फलदान समारोह का एक वीडियो साझा किया है।
इसमें घर की महिलाएं दुल्हन शिवांगी की गोद भराई करते नजर आ रही हैं। शिवांगी की बारात 25 नवंबर को पटना के बिहटा से आएगी। अनंत सिंह के होने वाले दामाद का नाम ऋषिकेश कुमार है। विधायक अपने दामाद को 2 से 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार भी गिफ्ट करेंगे।शिवांगी सिंह की शादी के कार्यक्रमों की सूचीअनंत सिंह की बेटी की शादी की रस्मों की शुरुआत शुक्रवार को तिलक के साथ शुरू हो गई।
तिलक समारोह पटना के दानापुर स्थित एक रिसोर्ट में वर पक्ष की ओर से आयोजित हुआ। अब 23 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (बाढ़, जिला पटना) में हल्दी और कलश से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत समारोह रखा गया है। फिर 25 नवंबर को सुबह अनंत सिंह के बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार होगा।
सुबह 10 बजे से कव्वाली का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें देश भर के नामी घोड़े हिस्सा लेंगे। शाम में 5 बजे से बारात स्वागत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। फेरे रात के समय होंगे।25 नवंबर को ही शाम में नदवां गांव में बड़ा प्रीतिभोज रखा गया है, जिसमें 4 लाख लोगों के आने के दावे किए जा रहे हैं।
नदवां गांव में वीवीआईपी मेहमानों के लिए हेलीपैड भी बनाए गए हैं। भोज में 150 पकवान रहेंगे। नदवां गांव में शादी के लिए महलनुमान शाही पंडाल तैयार किया जा रहा है। लगभग 10 बीघा जमीन पर टेंट लगाया गया है।बेटी की शादी के दिन आयोजित घुड़दौड़ में जीतने वाले को इनाम में थार देंगे अनंत सिंह-