केरल बीजेपी को दो दिन के अंदर हो दो झटके लगे हैं। पद्मजा वेणुगोपाल के बाद अब एथलीट से राजनेता बनीं पद्मिनी थॉमस ने भी बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंन पार्टी पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। 2024 में ही वह बीजेपी में शामिल हुई थीं। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्मिनी बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे में उपाध्यक्ष थीं।
इससे पहले वेणुगोपाल ने बताया था कि बीजेपी में आकर उन्होंने गलती की। अब जब अपनी गलती का एहसास हो गया है तो इसे सुधराने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा, मैं चाहती थी कि राजनीति में आकर खेलों के लिए कुछ किया जाए। हालांकि खेल के क्षेत्र में कुछ भी करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, जो लोग मुझे बीजेपी में लेकर आए थे उन्होंने भी इस विषय पर बात आगे नहीं बढ़ाई।
जब हमने कई मुद्दे उठाए तो उनपर ध्यान नहीं दिया गया। इस तरह से राजनीति करने का कोई मतलब नहीं है।पद्मिमी ने कांग्रेस से बताया संबंधपद्मिनी ने कहा, मेरे परिवार का संबंध कांग्रेस से रहा है। मैं कांग्रेस में वापस जा रही हूं। उ्होंने कहा, मैं पार्टी के लिए कुछ करने की इच्छा रखती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे फैसले का पद्मजा के फैसले से कोई लेना-देना नहीं है।
पिछले एक साल से मेरा मन पार्टी से अलग हो गया है और मैं जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप दूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाने के लिए उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी है। बता दें कि पद्मिनी 2011 से 2016 तक राज्य की सरकार में राज्य खेल परिषद के सदस्य के तौर पर काम कर चुकी हैं।पद्मिनी 2020 में रेलवे से रिटायर हुई थीं।
केरल में इस समय कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की सरकार है। ऐसे में ज्यादा संभावना है कि पद्मजा और पद्मिनी दोनों ही कांग्रेस का ही रुख करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने पद्मजा का पार्टी में स्वागत भी करना शुरू कर दिया है। हालांकि दूसरा धड़ा इससे नाराज है। दूसरे धड़े का कहना है कि जो लोग बीजेपी के साथ थे उन्हें पार्टी में बुलाना ठीक नहीं है।एक जैसा रहा है राजनीतिक सफरपद्मजा और पद्मिनी दोनों का ही राजनीतिक सफर एक जैसा ही रहा है।
पद्मजा पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरन की बेटी हैं और पद्मिनी थॉमस अर्जुन पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। पद्मिनी ने 1982 के एशियन्स गेम्स में 400 मीटर रिले में रजत पदक जीता थआ। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।